हमारे गाँव में लाइट की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-
ग्राम-मुनगा, पंचायत-मामड़पाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू मंडावी बता रहे हैं, गाँव में 106 घर है और एक ट्रांसफ़ॉर्मर लगा है, जिसके कारण लाईट कटते रहता है| इस संबंध में उन्होंने पंचायत में अपनी बात को रखा था लेकिन समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है| बारिश में लाईट सही से नहीं रहता है, लोड सही से नहीं मिल पाता है| राजू मंडावी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9699325507, CEO@8959393222. राजू मंडावी@7587138178.
Posted on: Sep 20, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM TRANSFORMER
फारेस्ट अधिकारियों छीनकर पौधा लगाये थे आदिवासियों को जमीन नहीं देना बोल रहे हैं मदद करें
ग्राम-चिंताकुनट,पंचायत-मल्लेलामडूगु,ब्लाक-अश्वापुरम,जिला-भद्राद्रि कोत्तगूडेम राज्य तेलंगाना से बुदराम बता रहे हैं कि २० साल पहले छत्तीसगढ़ से आये थे हमारे ज़मीन को फारेस्ट अधिकारियों छीनकर पौधा लगाये थे आदिवासियों को जमीन नहीं देना है इसा सरकार बोला बोलके छीनलिया अधिकारियों के पास आवेदन पत्र भी दिए थे फिर भी जवाब नहीं मिला इसलिए सीजीनेट श्रोताओं से अपिल कर रहे हैं की दिए नंबर पर बात कर जमीन वापस देने में मदद करें |तहसीलदार@9392919719,संपर्क@6304419013.
Posted on: Sep 20, 2022. Tags: PROBLEM VALASA BULTOORADIO ASHWAPURAM(TS) LAND
गाँव में इस सुविधा होने से बच्चे के भविष अच्छा रहेगा...मदद करें
ग्राम-एद्दुलाचेरुवु,पंचायत-नकिरीपेटा,ब्लाक-बूर्गमपाड,जिला-भद्राद्रि कोत्तगूडेम(तेलंगाना) से मडकं इरमा बता रहे हैं कि गाँव में अन्गंवाडी स्कूल नहीं है इस सुविधा होने से बच्चे के भविष अच्छा रहेगा इसलिए सीजीनेट श्रोताओं से अपिल कर रहे हैं कि अधिकारीयों से बात कर के गाँव में अन्गंवाडी बनवाने में मदद करें|तहसीलदार@9392919748,संपर्क@9391450798.
Posted on: Sep 20, 2022. Tags: PROBLEM SCHOOL VALASA BULTOORADIO BURGAMPAHAD(TS) ANGANWADI
जैविक खाद से ही करते हैं खेती
ग्राम पंचायत चितापूर 2 (भंडाररास), दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुभाष कश्यप जी जैविक खेती के बारे में बता रहे हैं इस प्रकार की खेती में इन्होंने जैविक खाद में गोबर, केचुआ खाद का उपयोग करते हैं|फसलों में ,धान, मड़ैया, भुट्टा, सरसों की की खेती जैविक खाद से ही करते हैं|जैविक खाद से जमीन भी ठीक रहती है और फसल भी अच्छी प्राप्त होती है|इनका कहना है की अभी रासायनिक खाद का मिलना भी मुश्किल हो रहा है|इसलिए जैविक खाद घर पर भी तैयार कर खेतों में डाल सकते है|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@ 7067219375.
Posted on: Sep 19, 2022. Tags: AGRICULTURE CG DARBHA INFORMATION
जीवन कर डोंगा हिले ला डुले ला नदी किनारे...गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं :
जीवन कर डोंगा हिले ला डुले ला नदी किनारे-
कैसे चले डोंगा मोर स्वर्ग राज्य-
केतयक ये दूर दिसला-
मोय जीवन डोंगा मोर इशु हेके मसीह के-
जीवन कर डोंगा हिले ला डुले ला नदी किनारे...
