बेनी फूला-फूले हवाई फूला फूले...सरगुजिया गीत-
ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़ ) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिया लीला गीत सुना रहे हैं:
बेनी फूला-फूले हवाई फूला फूले-
तुमनके सुरिता आंखी-आंखी झूले-
सियावर रामचंद्र की जय-
राम बर रामायण लेहे लक्ष्मण बर पत्रा-
सीतामाई बर लुगरा लेहे फूल धरी कांटा-
बेनी फूला-फूले हवाई फूला फूले...
Posted on: Oct 05, 2019. Tags: MEWALAL DEVANGAN SURAJPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
गाँधी नगर गुजरात में है वह तेरा गाँव...कविता-
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक कविता सुना रहा है:
गाँधी नगर गुजरात में है वह तेरा गाँव-
ब्रम्हा बिष्णु श्री संत यह है पावन धाम-
अश्व नन्द के मस्त में है कर बे दाम की खेल-
भक्त योग और ज्ञान का सदगुरु करते भेद-
गुरु बिना ज्ञान न उपजे गुरु बिना मिटे न भेद-
और बिना सतसए न मिटे जय-जय-जय-जय गुरु देव...
Posted on: Oct 05, 2019. Tags: LALLU KEWAT ANUPPUR MP SONG SONG VICTIMS REGISTER
प्रेणना दायक अनमोल वचन सुन जीवन सफल बनाए...
ग्राम-मेंठारी, पोस्ट-करमडीहा, थाना-बसंतपुर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से छन्नू लाल नेटी बता रहे है मनुष्य जीवन से बातें इस जीवन में कुछ भी व्यर्थ नहीं होता है. किसी भी काम को नहीं करने से अच्छा है कि कोई काम कर लिया जाए. इस जीवन में कुछ भी व्यर्थ नहीं होता है. व्यक्ति जो चाहे वह बन सकता है अगर वह उस इच्छा पर पूरे विश्वास के साथ स्मरण करे.
Posted on: Oct 05, 2019. Tags: CHHANNU LAL NETI BALRAMPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
मैया रानी जो आने का वादा करो...देवी भजन-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट एक देवी भजन सुना रहे हैं :
मैया रानी जो आने का वादा करो-
मै यूँहीं रोज कुटिया सजाता रहूं-
अपनी पलकों से चुन चुन के कांटे सभी-
तेरी राहो में कलियाँ बिछाता रहूं-
कितना सुन्दर लगे मेरी माँ का भवन-
स्वर्ग में भी तो ऐसा नजारा नहीं-
माँ की खातिर में सारा जगत छोड़ दूँ-
इसके चरणों से उठना गवारा नहीं,
माँ अगर मेरी नजरो के आगे रहे,
मन के मंदिर में इसको बसाता रहूं....
Posted on: Oct 03, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
माई बर फूल गजरा, माई बर फूल गजरा...देवी गीत-
ग्राम-कोडार, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बिसेलाल पटेल नवरात्रि की पावन अवसर पर एक देवी गीत सुना रहे हैं:
माई बर फूल गजरा, माई बर फूल गजरा-
गूंथौ हो मालिन माई बर फूल गजरा-
कौने माई बर अजरा-गजरा कौने माई बर हार-
कौने माई बर माथे पर मटुकिया सोला हो सिंगार-
बड़े माई बर अजरा-गजरा, मंझली माई बर हार-
छोटे माई बर माथे पर मटुकिया सोला हो सिंगार-
माई बर फूल गजरा, माई बर फूल गजरा-
गूंथौ हो मालिन माई बर फूल गजरा...
