हमला ज्ञान दे दे गजानंद लागत पइया हमला ज्ञान दे दे...गणेश चतुर्थी वंदना-
ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश वंदना सुना रहें हैं:
हमला ज्ञान दे दे गजानंद-
लागत पइया हमला ज्ञान दे दे-
हमला ज्ञान दे दे गणपति-
लागत पइया हमला ज्ञान दे दे-
शुभ-लाभ के देता-
रिद्धि-सिद्धि के गोसया-
देवी गौरी के दुलरवा-
कार्तिक के छोटे भैया-
एक दन्त दयावन्त चार भुजा धारी-
माथे सिन्दूर सोहे मुस के सवारी-
हमला ज्ञान दे दे जगानंद-
लागत पइया हमला ज्ञान दे दे-
हमला ज्ञान दे दे गणपति-
लागत पइया हमला ज्ञान दे दे...
Posted on: Aug 25, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
ज्ञान भी हैं वरदान भी हैं, सब कुछ तो हैं तेरे पास...प्रेरणा गीत-
ब्लाक-बैकुण्डपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पूनम देवांगन एक गीत सुना रहीं है-
ज्ञान भी हैं वरदान भी हैं, सब कुछ तो हैं तेरे पास-
गिरजा नहीं जाते हो, दूर चले जाते हों क्यों-
ज्ञान भी हैं वरदान भी हैं, सब कुछ तो हैं तेरे पास-
रत्ना नहीं जाते हो, दूर चले जाते हो क्यों-
ज्ञान भी हैं वरदान भी हैं, सब कुछ तो हैं तेरे पास...
Posted on: Aug 25, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
आनंद आनंद आनंद है...मसीह गीत-
कुमारी लखमी ग्राम पंचायत-चितापुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से मसीह गीत सुना रही है:
आनंद आनंद आनंद है-
अपने यीशु से प्रेम किया है-
अपना बेटा हमे बना लिया है-
हमारा सौभाग्य है-
अलेलुइया सदा गायेगी-
प्रभु यीशु के लिए...JP
Posted on: Aug 25, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
गौरी के लाला गजानंद स्वामी...गणेश चतुर्थी भजन-
ग्राम-खैरागढ़ ,जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे गणेश चतुर्थी के अवसर पर एक भजन सुना रहीं हैं-
गौरी के लाला गजानंद स्वामी-
जय होवय तोर ना-
भादो के महीना मा तै हा बिराजे-
गली गली तोर नाम-
गौरी के लाला गजानंद स्वामी-
जय होवय तोर ना...
Posted on: Aug 24, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
प्रकाशमय जीवन को विश्वासपूर्ण साथ हम...गीत-
ग्राम-कोड़ाबेड़ा, खाल्हे पारा, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अश्वनी ठाकुर अपने साथियों के साथ एक गीत सुना रही हैं:
प्रकाशमय जीवन को विश्वासपूर्ण साथ हम-
सारे जहां स्वर्ग हो जमीन पर उतारे हम-
गरजते आकाश पहाड़ को न हिला सके-
नदिया उबर आएंगी जमीन को न घींच सके-
एकता की आत्मा बरसे गगन को झुकाएं हम-
सारे जहां स्वर्ग हो जमीन पर उतारें हम... (AR)
