लॉकडाउन के कारण नोएडा में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

सुनील कुमार फेस-2 सेक्टर 85 D-7 याकूबपुर नोएडा से बता रहे है कि उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है लॉकडाउन के कारण बहुत समस्या हो रही है बाहर नहीं जा पा रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9355102647. (167218)

Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

Impact: खाने का राशन नही था सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब राशन मिल गया है...

ग्राम-गीरगाँव महाराजपुरा, जिला-ग्वालियर (मध्यप्रदेश) से पूजा माने बता रही हैं, उनके पति पुणे में काम करते हैं, उनके घर में राशन खत्म हो गया है, खाने की समस्या हो रही है, परिवार में 3 सदस्य है, राशन की समस्या हो रही थी, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया और अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें खाने का राशन व्यवस्था हो गया वे सीजीनेट और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@7974544698.

Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA GWALIOR IMPACT MP SONG VICTIMS REGISTER

राशन नहीं है, पैसा नहीं है, रहना मुश्किल है, घर जाना चाहते हैं...

वाघोली, पुणे, महाराष्ट्र से जितेंद्र यादव बता रहे हैं कि वे रीवा जिले के रहने वाले हैं, पुणे में लॉकडाउन में हैं, 5 माह से वहां रह रहे हैं, जीतेन्द्र अपने गाँव जाना चाहते हैं, वे 5 लोग हैं, घर जाना चाहते हैं, पैसा ख़त्म हो चुका है, राशन नहीं है, रहना मुश्किल हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि सुरक्षित घर पहुंचवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9685251563. (167379)

Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JITENDRA YADAV MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

नोएडा : मजदूरी करने आये थे लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

भागलपुर बिहार के रहने वाले है मोहम्मद सेन बता रहे है कि मजदूरी करने नोएडा सेक्टर 87 फेस-2 गौतम बुद्ध नगर गली नम्बर 2 में रह रहे है अपने परिवार के साथ लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया है | उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है, बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@8851816447. (167198)

Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MOHMMAD SEN NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER

मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल में अपने घर जाना चाहते हैं लेकिन कैसे जाना है पता नहीं, मदद करें...

सह्पुतरा, जिला-सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से लिट्टू मिंज बता रहे हैं कि उनके इलाके में जो माईन्स हैं वे वहां पर हैं, आज कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया परेशान है, लोग अपने घर लौटने के लिये परेशान हैं| उनके साथ हैदर शेख हैं जो बता रहे हैं कि वे मुर्शिदाबाद जिले में बरहमपुर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, अपना घर जाना चाहते हैं, परिवार के साथ हैं लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा है कैसे घर जाना है इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से मदद मांग रहे हैं कि उन्हें घर पहुंचवाने में मदद करें, जहां पर ये साथी अभी रह रहे हैं वहां के सरपंच का नंबर 9437642536 है और उनके एम पी कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी है : संपर्क नंबर@7205275557. रिपोर्टर@9938393751. (167480)

Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA PROBLEM LITTU MINJ ODISHA SONG SUNDARGARH VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »