शारद मैहर को बंदव...गीत-
ग्राम-सरई, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक देवी गीत सुना रहे हैं :
अरे शारद मैहर को बंदव-
मैहर शारद के सरनाम-
विंध्य वासिनी के पग लागों
ज्वाला मुखी को करओ प्रणाम-
मैहर बक्सर वाली देवी-
सुन ले आज हमार गोहर...
Posted on: Mar 27, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
एमरजेंसी होने पर घर से बाहर निकलें और 1 मीटर की दूर बनाकर रखें...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं देश में लॉक डाउन है जिसके कारण वे बाहर नहीं जा रहे हैं और अपने साथी के साथ कोरोना वायरस को लेकर फोन पर चर्चा कर रहे हैं, जिरौहाँ गाँव से रमाकांत दास बता रहे हैं वे अपने घर पर हैं और स्थिती को देखते हुये घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं, साथ ही वे सभी श्रोताओं को सलाह दे रहे हैं कि कोई भी घर से बाहर न निकलें जब तक कोई काम न हो, एमरजेंसी हो तो निकलें, अपने घर में अपने दोस्तों रिश्तेदार को बुलाने का प्रयास न करें, क्यों कि यदि कोरोना एक व्यक्ति को हो गया तो परिवार को हो जायेगा, फिर गाँव को हो जायेगा, फिर पूरा तहसील को हो जायेगा ऐसे ही पूरा जिला और देश में फ़ैल जायेगा इसलिये हमें इससे बचाव करना चाहिये, गाँव में बंद का असर है लोगो के पास मास्क नहीं है तो लोग कपड़े का उपयोग करते हैं, गाँव राशन की दुकाने खुली हैं लोग यदि खरीदारी करने जाते हैं तो सावधानी रखे 1 मीटर की दूर एक दूसरे से बनाकर रखे और वापस आने के बाद हांथ धुलें|
Posted on: Mar 27, 2020. Tags: AWARENESS JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
कभी प्यासे को पानी पिलाया नही...गीत-
ग्राम-पडौली, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से परमेश्वर मरावी एक गीत सुना रहे हैं:
कभी प्यासे को पानी पिलाया नही-
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा-
मैंने मंदिर गया पूजा आरती की-
पूजा करते हुये ये ख्याल आ गया-
कभी माँ बाप का सेवा की ही नही-
फिर पूजा करवाने से क्या फायदा-
कभी प्यासे को पानी पिलाया नही...
Posted on: Mar 27, 2020. Tags: CG PARMESHVAR MARAVI SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : उदर विकार को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल उदर विकार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, आरंड के बीज की गिरी को पीसकर उसके चार गुने के बराबर गाय का दूध लेकर उसमे पकायें जब दूध अच्छे से पक जाये तो उसमे 2 भाग खाड़ मिलाकर, चीनी की चासनी मिला लें, नुस्खा तैयार होने के बाद प्रतिदिन 10 ग्राम सेवन करें, पेट से संबंधित रोगों में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Mar 27, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
ये माटी के काया ला संगी ले जाही न...गीत-
ग्राम-भंगीटोला, पोस्ट-पोलमी, थाना-कुकदुर, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सोनसाय धुर्वे एक मसीह गीत सुना रहे हैं:
तोला ले जाही गा, तोला ले जाही न-
ये माटी के काया ला संगी ले जाही न-
दरवाजा खटखटा के प्रभू हमरे घर मा आबे-
मोर महिमा के भाग्य ला प्रभू आके तै हा जगाबे-
ये माटी के काया ला संगी ले जाही न...
