दिल ये मेरा पुकारे वन्दे मातरम्...भक्ति गीत-
ग्राम-करौदींटोला, थाना-मानपुर, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से मोनिका सिंह एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं:
मेरे प्यारे वतन तुझको सत-सत नमन-
दिल ये मेरा पुकारे वन्दे मातरम्-
तू ही मेरा करम तू ही मेरा धरम-
तेरी मिट्टी की खुशबू मेरे सासों में-
तेरे अहसास दिल मेरे अहसास में-
तुझपे न्योछावर या मेरे सारे जनम-
मेरे प्यारे वतन तुझको सत-सत नमन...
Posted on: Mar 28, 2020. Tags: MONIKA SINGH MP SONG UMARIA VICTIMS REGISTER
कोरोना से बंचने के लिये सरकार के निर्देशों का पालन करें...
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी बता रहे हैं आज देश कोरोना वायरस नामक महामारी से जूझ रहा है, इस पर विज्ञान अभी इलाज तैयार नहीं कर पाया है इसलिय हमे सरकार के कहे अनुसार सोसल डिस्टेंस में रहना है और घर से नहीं निकलना है जिससे इससे बचाव हो सके, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाये रखने के लिये नीम, काली मिर्च और तुलसी का सेवन प्रातः काल कर सकते हैं स्वच्छ जल का उपयोग करें, स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9589906028.
Posted on: Mar 28, 2020. Tags: AWARENESS CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
हम बालक हैं देश के बढ़ते ही जायेंगे...गीत-
ग्राम-पडौली, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से रामेश्वर राम मरावी एक गीत सुना रहे हैं:
हम बालक हैं देश के बढ़ते ही जायेंगे-
हम हर कदम पे शांति का घर बनायेंगे-
लाखो हमारे देश के नव योजना बने-
सोने की खान है हमारी देश की जमीं-
हम स्वर्ग से भी देश को सुंदर बनायेंगे-
हम हर कदम पे शांति का घर बनायेंगे-
पकड़ेंगे सच्चे रास्ते छोड़ेंगे झूठे साथ...
Posted on: Mar 28, 2020. Tags: CG RAMESHWAR RAM MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
शराबियो की भीड़ लगाकर कोरोना को फैलने का मौका देते असमाजिक तत्व...
ग्राम-जुगानी कलार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से रामप्रसाद निषाद बता रहे हैं कि पुरे देश में कोरोना वायरस का खतरा है, जिसके कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं लेकिन उनके गाँव में कुछ लोग सरकार द्वारा जारी निर्देशो का पालन नहीं कर रहे हैं प्रतिदिन भट्टी लगाकर शराब बनाते हैं और शाम 5 बजे से 8 बजे तब भीड़ बनाये रखते हैं शराब पीने वालो का जिससे कोरोना वायरस के फैलने का खतरा है इसमे सुसको दीवान, राजेश नेताम, धंसू नेताम, रामवती नेताम, बिहारी नेताम के नाम शामिल हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराकर कारवाही कराने में मदद करें जिससे कोरोना के खतरे से बचा जा सके और इस अवैध काम को रोका जा सके : कलेक्टर@9425598888. संपर्क नंबर@9993763732.
Posted on: Mar 28, 2020. Tags: CG CORONA KONDAGAON PROBLEM RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER
आ जाना, आ जाना, आ जाना गा...गीत-
ग्राम-भंगीटोला, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सोनसिंह धुर्वे एक मसीह गीत सुना रहे हैं:
आ जाना, आ जाना, आ जाना गा-
ए ईसु प्रभु राजा मोर-
जीवन मा आ जाना गा-
तोरे दर्शन प्रभू सबो कर दसिया आवथे-
तोरे महिमा के खातिर नाचत गावथे-
आ जाना, आ जाना, आ जाना गा...
