लारी-लारी चुनरी ओढ़े...देवी गीत-

ग्राम-खैरागढ़, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक देवी गीत सुना रही हैं:
कोरी-कोरी नरियर चढ़े ये दाई ओ-
लारी-लारी चुनरी ओढ़े-
केरा गाँव में अपला छाँव मा-
माई बिराजे हे द्वारे खोले-
चैत माहीना चुर मा चिरौंजी-
बैशाख बर की बुंदिया बालू साही-
जेठ जलेबी जुआरी लाडू-
कोरी-कोरी नरियर चढ़े ये दाई ओ...

Posted on: Mar 29, 2020. Tags: JYA MUNDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : अनार का औषधीय उपयोग..

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अनार का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, 25 ग्राम अनार की छाल और 50 ग्राम खांड को मिलाकर कल्क बनाकर प्रतिदिन सुबह पीने से लाभ हो सकता है, गर्भ अवस्था में अनार का सेवन लाभदायक होता है, संबंधित विषय पर जानकारी लेकर उपयोग कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Mar 29, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

भारत माता का सपूत, आजादी का दीवाना था...कविता-

ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या जोगी एक कविता सुना रही हैं:
भारत माता का सपूत, आजादी का दीवाना था-
हँसकर झूल गया फाँसी पर, भगतसिंह मस्ताना था-
नौजवान था वह पंजाबी, गजब शेर के दिलवाला-
देशप्रेम का रस पीकर वह बना हुआ था मतवाला-
दिन में चैन, नींद रात में, उसको कभी नहीं आती...

Posted on: Mar 29, 2020. Tags: ANUPPUR DIWYA JOGI MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

Impact : अधिकारियो के कारवाही के बाद बच्चे सुरक्षित घर में रहते हैं...

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी देवी बता रही हैं, कोरोना वायरस का खतरा चारो तरफ फैला है इसके बाद भी बच्चे उनके गाँव में मैच खेलते थे, सरकार के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे और वायरस को फैलने का मौका दे रहे थे, समझाने पर नहीं मान रहे थे तब उन्होंने इस समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गयी और कारवाही हुई आब बच्चे वहां नहीं खेल रहे है सुरक्षित अपने घर में हैं इसलिये वे मदद करने सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9584896474.

Posted on: Mar 29, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MP RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

देखो दुनिया दुखी कोरोना के कष्ट में...गीत-

ग्राम-भाम्रागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से कन्हैयालाल केवट कोरोना वायरस को लेकर एक गीत सुना रहे हैं:
देखो दुनिया दुखी कोरोना के कष्ट में-
सीजीनेट यात्रा पहुंची है महाराट्र में-
सुनलो बिनती मेरी मेरे भाई बहना-
सीजीनेट कार्यक्रम को सुनते ही रहना-
और कोरोना का रोना तो आया है कष्ट में-
सीजीनेट यात्रा पहुंची है महाराट्र में...

Posted on: Mar 28, 2020. Tags: GADCHIROLI KANHAIYALAL KEWAT MH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »