2 माह से लॉकडाउन में फंसे हैं, घर पहुँचाने में मदद करें...

ग्राम-तेंदूभाटा, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार बता रहे हैं वे 2 माह से लॉकडाउन में फंसे हैं, वे खमरिहा गाँव सोनभद्र जिला उत्तरप्रदेश राज्य के निवासी हैं, वे 21 लोग हैं, सभी सोनभद्र जिले के रहने वाले हैं, उनका कहना है कि उन्हें खाने की व्यवस्था मिल रही है लेकिन वे घर जाना चाहते हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर कोरोना जांच कराकर घर पहुँचाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6392235886. (165636)

Posted on: Apr 25, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM JANJGIR RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

राशन नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड रहा है...

ग्राम-गोंटा, पंचायत-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से लवरेस कुमार यादव बता रहे हैं कि वे लॉकडाउन में रह रहे हैं, उनका कहना है कि वे राशन के लिये सोसाइटी गये थे लेकिन उन्हें राशन नहीं मिला, राशन वितरण अधिकारी का कहना है अभी बिना राशन कार्ड वालों का राशन नहीं आया है, उनके परिवार में 6 सदस्य हैं एक गर्भवती महिला है, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7566211659. (165640)

Posted on: Apr 25, 2020. Tags: CORONA PROBLEM LAVRESH YADAV MP PDS REWA SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

श्रीराम जी बता रहे है कि वे ग्राम-धमगढ़, जिला-कवर्धा (छत्तीसगढ़) के रहने वाले है वे लोग मजदूरी करने ओयेगाँव, थाना पनवेल, जिला-रायगढ़ मुंबई गए थे लॉकडाउन के कारण वही फंस गए है | एक सप्ताह से खाने की समस्या हो रही है | इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि खाने की व्यवस्था करवाई जाए | संपर्क नम्बर@8433693049.

Posted on: Apr 25, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MUMBAI SHREERAM SONG VICTIMS REGISTER

हेल्पलाइन नंबर पर बात किये लेकिन मदद नहीं मिली है, मदद करें...

नया गाँव, फेस 2 नोयडा, गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से अरमान अली बता रहे हैं कि वे लॉकडाउन में फंसे हैं, एक सप्ताह से परेशान हैं, खाने की समस्या हो रही है, उन्होंने हेल्पलाइन नंबर में बात किया है लेकिन मदद नहीं मिल पायी है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7210156676. (165629)

Posted on: Apr 25, 2020. Tags: ARMAN ALI CORONA PROBLEM GAUTAM BUDDH NAGAR NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

देश में लॉकडाउन लगा है लेकिन वन अधिकारी मजदूरों से काम करा रहे हैं...

नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी बता रही हैं कि आज कोरोना महामारी के कारण पूरा देश लॉकडाउन है, कोई घर से नहीं निकल रहा है लेकिन इस समय वन विभाग अधिकारी मजदूरों से काम करा रहे हैं, लॉकडाउन तोड़ रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि अधिकारीयों से संपर्क कर काम बंद कराया जाये और लॉकडाउन का पालन कराया जाये, जिससे सभी सुरक्षित रहें : संपर्क नंबर@9584896474. (165621)

Posted on: Apr 25, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP RANI REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »