हम 15 घर के लोगों ने मनरेगा के तहत एक साल पहले 7 हफ्ते काम किया, पैसा नहीं मिला है...
आश्रित ग्राम-रसेरी, पंचायत-डाडअमोरनी, जनपद पंचायत-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सहोदरी, मोहरमनियाँ, शांति बता रही हैं कि एक साल पहले उन्होंने मनरेगा के तहत 6-7 सप्ताह काम किया था उसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं मिला हैं, उसमे 15 घर के लोगो ने काम किया था उसके लिए उन्होंने सचिव, सरपंच को बोले पर कोई ध्यान नही दे रहें हैं, इसीलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें: C.E.O.@9926192534, कलेक्टर@9826443377, सचिव@9165966050. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@9575688033.
Posted on: May 31, 2018. Tags: SAHODRI MOHRMNIYA SHANTI SONG VICTIMS REGISTER
अले नानो अल नानो केला यो वया नानो...गोंडी जन जागृति गीत
ग्राम-दुघेली, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सोमा जी एक गोंडी जन जागृति गीत सुना रहे हैं:
अले नानो अल नानो केला यो वया नानो-
तोड़े माया तोडेमा वाडा वया नानो-
नानो दंतेवाडा जिला तुन वया नानो-
तोड़े माया तोडेमा वाडा वया नानो-
नानो बचेली टांडा वया नानो-
तोड़े माया तोडेमा वाडा वया नानो...
Posted on: May 31, 2018. Tags: SOMA DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
Condition of road very bad here, It's difficult to even walk, please call officers...
Santosh Ahirwar is calling from Saraimal village in Samnapur block of Dindori district in MP and talking to villagers who tell him that connecting road from Manikpur to Vangram is in very bad shape where it is difficult to walk. Work had started under Pradhanmantri Sadak Yojana sometime back but not completed. This was complained to officials but no action. You are requested to call Collector@9425163426 and CEO@7693098489, Secretary@8223910322. Santosh@9111377406.
Posted on: May 30, 2018. Tags: ROAD SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
कुछ लोगों ने हमारे नक्सली होने का आरोप पुलिस के पास लगाया है, पुलिस कृपया जांच करे...
जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सुरेश कर्मा, सुंदर कश्यप (सरपंच संघ अध्यक्ष) बता रहे है एक मामले की जानकारी लेने के लिए थाने आये है, लेकिन थाने में कोई नही है, ख़ाली कुर्सिया पड़ी है, कुछ गैर आदिवासियों द्वारा आदिवासियों के खिलाफ़ नक्सली होने की शिकायतें की जा रही है, इसी संदर्भ में अनुसूचित जाति/जनजाति थाने में जानकारी लेने आये है, मगर यहाँ कोई नही है. कुछ नेताओं द्वारा हमारे खिलाफ झूठी शिकायत की गई है, उसकी जाँच हेतु पहुंचे है| कृपया सीजीनेट के साथियों से मांग है कि, मामले की सही से जाँच हो इसके लिए यहाँ के पुलिस अधीक्षक से बात कर मदद करे.पुलिस अधीक्षक@9685324290.ललित सोढ़ी@7470340808
Posted on: May 28, 2018. Tags: LALIT KUMAR SODHI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे मांझी, ले चल नदियाँ के पार, नदियाँ तेज़ बहे धार...सरगुजिया गीत
ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जयंती आयाम के साथ है सीतारानी नेटी जो एक गीत सुना रही है:
हाय रे मांझी, ले चल नदियाँ के पार-
ढंगा तोरा हिले ला, डोले ला, नदियाँ तेज़ बहे धार-
हाय रे मांझी, हो हो हो रे, ले चल नदियाँ के पार-
नदियाँ के पानी मारे ला हिल्लोर, छूट ना जाए कही नय्या की डोर-
धीरे चला रे, छूट ना जाए कही पतवार-
ढंगा तोरा हिले ला, डोले ला, नदियाँ तेज़ बहे धार...



