आधार कार्ड नही होने से सरकारी कामों में हो रही है दिक्कत...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-बड़े कुरुष नार, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बुधराम कश्यप बता रहे हैं, उनके बेटी सबीना का आधार कार्ड नही बन रहा है, वे सभी आधार केंद्र में जा चुके हैं लेकिन अब तक नही बन रहा है, जिससे वे बहुत परेशान है| जबकि सभी सरकारी कामो में इसकी मांग किया जाता है| वे सभी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| सचिव@6261305081,कलेक्टर@9399394695. संपर्क नम्बर@8435769731. (161940) MS
Posted on: Jan 01, 2021. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : आंखों का रोशनी बढ़ाने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी आंखों का रोशनी बढ़ाने का घरेलू उपचार बता रहें है, आधा लीटर पानी में 2 चम्मच त्रिफला का चूर्ण डालकर रख दे, और सुबह छान कर के आँख धोने से आंखों को रोशनी बढ़ सकती है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.(183409) GT
Posted on: Jan 01, 2021. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : ब्लड प्रेशर का घरेलु उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय ब्लड प्रेशर के लिए घरेलु उपचार बता रहें है, सदाबहार का पत्ता सुबह खाली पेट में खाने से सुगर को लेबल में रहता है, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9519520931. (165979) GT
Posted on: Jan 01, 2021. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
कई बार सूचना देने पर भी पेंसन नही मिलने से हो रही है परेशानी...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-पदनार, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से दसमी पति सुकुल, बैचंती पति मनादी, नेहरु पिता मंगलू, बता रहे हैं उन्हें वृद्धा पेंसन नही मिल रहा है| जिससे उन्हें बहुत तकलीफ हो रही है| वे कई बार सरपंच सचिव, को आवेदन दिए हैं| लेकिन आज तक कोई प्रभाव नही हुआ | ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| सचिव@7999762080, कलेक्टर@9399394695, संपर्क नम्बर @9424160921. (162029) MS
Posted on: Jan 01, 2021. Tags: OLD AGE PENSION SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर: मंडप बनाने के लिए जंगल से जामुन और डूमर की शाखा का उपयोग करते हैं...
ग्राम-धनेली (कन्हार), तहसील-कोरर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र कुमार अपने ग्राम में हलबा और गोंड समाज के लोगों के द्वारा विवाह करने की विधि के बारे में बता रहे हैं। आदिवासी जंगलों में रहते हैं उन्हें प्रकृति का पुजारी भी माना जाता है। यह लोग विवाह के मंडप बनाने के लिए जंगल से जामुन और डूमर की शाखा का उपयोग करते हैं। वह बताते हैं कि मंडप में इस्तेमाल होने वाले पेड़ों के बदले में वह बच्चों के जन्म के बाद जंगल में दुगने महुआ के पौधे उग आते हैं। कुमार के अनुसार यह रिवाज पहली बार सन् 2000 में शुरू हुआ। सम्पर्क@883949291. (185569) GT
