आप एक कॉल से किसी की मदद कर सकते हैं...

सेंट जेवियर कॉलेज मुंबई की से जोनसी बता रही हैं उन्होंने सीजीनेट स्वर से एक संदेस उठाया था जिसे हेमराज ठाकुर ने रिकॉर्ड किया था हेमराज ने 2018 में सड़क निर्माण में काम किया था जिसका पैसा उन्हें नहीं मिला है, इस संबंध में ठेकेदार से बात करने पर पता चला कि उनका मेट से कोई संपर्क नहीं है, नेटवर्किंग के जरिये कई लोग सड़क निर्माण में जुड़ जाते हैं, जिनको काम के बारे में जानकारी नहीं होती है हेमराज भी उनमे से एक हैं इसलिये उन्होंने हेमराज को ठेकेदार से सारी बात बताने के बारे में कहा, इतना होने के बाद अगले दिन उन्हें जानकारी मिली की ठेकेदार ने अपनी गलती मानी और हेमराज को काम का पैसा देने को कहा है|

Posted on: Apr 01, 2020. Tags: JONASI MH MUMBAI SONG STORY VICTIMS REGISTER

खिड़की नगाड़ा कड़क जाथे काया ला छोहे गा...लोक गीत-

ग्राम-बम्हनी, थाना-अमरकंटक, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रवि कुमार एक लोक गीत सुना रहे हैं;
खिड़की नगाड़ा कड़क जाथे काया ला छोहे गा-
तोला छोहे चिरईया कंही के लेना मो नोके गा-
तै माता तै पिता तै जानमाय-
लिखना ला लिख दये मोर नाना नई तो बताये-
लिखना लिख दये मरना ला नई तो बताये...

Posted on: Apr 01, 2020. Tags: ANUPPUR MP RAVI KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

गोबर मिट्टी छूना पसंद नहीं करती...

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी आज की स्थिती के बारे में बता रहे हैं:
आज की औरते गोबर मिट्टी छूना पसंद नहीं करती-
गोबर मिट्टी छूने को घिन करती हैं-
उन्हें तो मार्बल, पुटिंग लगा बंगला चाहिये-
उन्हें भी काम कराने के लिये नौकर चाकर चाहिये-
खेत खार में वे क्या काम करेंगे-
उन्हें तो चुना हुआ राशन चाहिये...

Posted on: Apr 01, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में मास्क और सेनेटाईजर उपलब्ध करायें और जागरूक करें...अपील-

ग्राम पंचायत-अकरेरा, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से कमलाकांत यादव बता रहे हैं आज देश कोरना महामारी से जूझ रहा है, इसको लेकर गाँव में ज्यादा खतरा है उसका कारण यह है कि गाँव में लोगो के पास सेनेटाईजर और मास्क उपलब्ध नहीं है इसलिये वे सरकार से अपील कर रहे हैं कि गाँव में ये सुविधा उपलब्ध करायें और लोगो को जागरूक करे जिससे वे अपनी और दूसरो की सुरक्षा कर सकें : संपर्क नंबर@9424787024.

Posted on: Apr 01, 2020. Tags: APPEAL KAMALAKANT YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

Impact : सड़क की समस्या थी मुरमी कारण का काम हुआ...

ग्राम-पेदाकुर्ती, पंचायत-मनिकोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से सोड़ीरामा बता रहे हैं कि उनके गाँव में रोड की समस्या थी, जिसे उन्होंने 2 माह पहले सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, जिसके बाद रोड में मुरमी करण का काम हो चुका है, एक सफ्ताह हो चुके हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नंबर@7587875478.

Posted on: Apr 01, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KONDAGAON SODIRAMA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »