स्वास्थ्य स्वर : बुखार का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, बुखार में नाय बूटी का चटनी बनाकर सेवन किया जा सकता है, दूसरा उसका रस पिया जा सकता है, रस का सेवन एक चम्मच करना है | छाव में सुखाकर काढ़ा बनाकर भी उपयोग किया जा सकता है, काढ़ा बनाने के लिये एक चम्मच पंचांग आधा गिलास पानी में डालकर उबलना है, जब 100 ग्राम बचे तो उसका सेवन करना है, सुबह शाम सेवन करना है, संबंधित विषय पर जाकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
जोगी गाए गली-गली जय शिव भोला पार्वती...भजन गीत-
जिला-राजनंदगाँव छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र गन्धर्व हरेली का त्यौहार किसानो का महत्वपूर्ण त्यौहार होता है हरेली यानी हरियाली तो हरी भरी धरती रहेगी हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे तब और सावन का महिना है तो शिवजी के व्रत का महिना है उसी के सन्दर्भ में नरेंद्र चंचल का एक भजन गीत सुना रहे है :
जोगी गाए गली-गली जय शिव भोला पार्वती-
तीन लोक शिव जैसा जग रखवाला कोई नहीं-
बाँट के अमृत विष का प्याला पीने वाला कोई नहीं-
पीने वाला कोई नहीं, पीने वाला कोई नहीं-
जोगी गाए गली-गली जय शिव भोला पार्वती...
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: BHAJAN SONG RAJNANDGAON CG SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
एक दो तीन चार कदम बढ़ाते जाओ...गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रप्रकाश एक गीत सुना रहे हैं:
एक दो तीन चार कदम बढ़ाते जाओ-
जवानों कदम बढ़ाते जाओ-
देश के हो तुम भाग्य उज्वल-
देश के हो तुम अमर शहीदों-
एक दो तीन चार कदम बढ़ाते जाओ-
जवानों कदम बढ़ाते जाओ... (AR)
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: BALRAMPUR CG CHANDRA PRAKASH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग में चकोड़ा का उपयोग-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय चाकोड़ा के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, चर्म रोग की समस्या में चकोड़ा के पत्तो का साग बनाकर सेवन करने से लाभ हो सकता है, 7 दिन तक सेवन कर सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : मुलेठी मीठी लकड़ी के आयुर्वेदिक औषधीय गुण-
वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय जिला-टीकमगढ़ मध्यप्रदेश से आज हम लोगो को मुलेठी मीठी लकड़ी के आयुर्वेदिक औषधीय गुण बता रहे है, अगर किसी रोगी महानुभव को सुखी खांसी आती है तो मुलेठी का टुकड़ा काटके सुपारी जैसा मुहं में रख लेवे और उसका रस चूसेंगे तो खांसी ठीक हो जाएगी | रक्तबबन अगर किसी को खून की उल्टियाँ भी हो रही हो तो मुलेठी का चूर्ण आधा चम्मच खाकर के सुबह शाम पानी का सेवन करें | खून की उल्टियाँ बंद हो जायेगी | अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर@9519520931.
