हम 20 लोग हैदराबाद से पैदल निकले हैं, भोपालपट्टनम पहुँचने वाले है, खाने की कोई व्यवस्था नहीं...
सुकनाथ नेताम बता रहे है कि 3 दिन पहले हम 20 लोग हैदराबाद से पैदल निकले है अभी वे लोग भोपालपटनम पहुँचने वाले हैं अभी भोपालपट्टनम से 60 किलोमीटर पीछे है | उनको कोंडागांव जिला छत्तीसगढ़ जाना है | उनको रास्ते में बहुत दिक्कत हो रही है किसी तरह की खाने की कोई व्यवस्था नहीं हो रही है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है | रास्ते में उनके लिए खाने की व्यवस्था कराई जाए :संपर्क नम्बर@9381965079. (167124)
Posted on: May 14, 2020. Tags: CORONA PROBLEM KONDAGOAN CG SONG SUKNATH NETAM VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन के कारण छत्तीसगढ़ और आन्ध्रप्रदेश के बॉर्डर कोंटा में फंसे है, घर जाने में मदद करें...
प्रदीप यादव ग्राम-सिसियाकला, पोस्ट-बारवाडीह, जिला गढ़वा (झारखंड) 822128 के रहने वाले है, वे पलवांचा तेलंगाना से आ रहे है | लॉकडाउन के कारण छत्तीसगढ़ और आन्ध्रप्रदेश के बॉर्डर कोंटा में फंसे है | उनके पास खाने की कोई व्यवस्था नहीं है और जाने के लिए भी कोई व्यवस्था नही है | इसलिए साथियों से मदद की अपील कर रहे है | उनके लिए राशन की व्यवस्था करवाए : संपर्क नम्बर@9470936559. (166852)
Posted on: May 12, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM JHARKHAND PRADEEP YADAV SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
हम लोग बंगाल से हैं लॉकडाउन में रायपुर में फंसे है खाने की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें...
रूपचंद्र गोराई और मानिक गोराई बता रहे है कि वे लोग ग्राम भिलाईपूरी जिला पूर्वी पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले है वे लोग लॉकडाउन के कारण उरला इंडस्ट्रियल एरिया रायपुर छत्तीसगढ़ में फंसे है उनके पास खाने को राशन नहीं है | उनके पास पैसे भी नहीं है | किराया के रूम में रहते है रूम मालिक भी किराया के लिए परेशान करते है | काम बंद है | 15-20 लोग है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है | संपर्क नम्बर@ 8109126424. (166447)
Posted on: May 06, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RAIPUR CG ROOPCHAND GORAI SONG VICTIMS REGISTER
आई खुशियाली, आई खुशियाली...गीत-
ग्राम पंचायत-खुन्ना, विकासखण्ड-छिंदगढ़, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से उंगाराम मरकाम एक गीत सुना रहे हैं:
आई खुशियाली, आई खुशियाली-
का मौषम-
आपके स्वागत में-
दिल में हम प्यार लेके आये-
आई खुशियाली, आई खुशियाली-
का मौषम...
Posted on: Apr 27, 2020. Tags: CG SONG SUKAMA UNGARAM MARKAM VICTIMS REGISTER
तै शादी करे बर करदे भोला...गीत-
खैरागढ़, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
तै शादी करे बर करदे भोला-
का गहना तै लाबे भोला-
तै मोला बता दे न-
तोर देश मा बांस लकड़ी-
देख कछुना की ओ-
तोला काला बताओं न-
अजगर सांप के खंभा गडाहूँ...
