वनांचल स्वर : अर्जुन की छाल से हड्डी जोड़ का उपाय
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकांत शर्मा आज हम लोगो को हड्डी टूटने पर हड्डी जोड़ने का एक ग्रामीण घरेलू उपचार बता रहे है जिसका प्रयोग बहुत से गाँव के लोग लम्बे समय से करते आये हैं और इसका फायदा उठाया है, इससे उनका खर्च भी बचता है. अर्जुन की छाल का महीन चूर्ण एक चम्मच की मात्रा में दिन में तीन बार एक कप दूध के साथ कुछ हफ्तों तक सेवन करने से हड्डी जल्दी जुड़ जाती है | हड्डी जहाँ टूटी हो वहां पर छाल को घी में पीसकर लेप करें और पट्टी बांधकर रखे उससे भी हड्डी जल्दी जुड़ जाती है | अधिक जानकारी के लिए वैद्य चन्द्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jun 14, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : श्वेत प्रदर का घरेलू उपचार -
ग्राम-रेहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकांत शर्मा आज हम लोगो को महिला रोग में श्वेत प्रदर या सफ़ेद पानी निकलने की बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं जो आम तौर पर बहुत सी महिलाओं को होता है. वे बता रहे हैं कि अशोक के पेड़ की छाल का चूर्ण और मिश्री समान मात्रा में मिलाकर गाय के दूध के साथ एक चम्मच की मात्रा सुबह शाम सेवन करना है दूध को भी थोडा सा कुनकुना गर्म कर ले| यह बहुत अच्छी औषधि है इसे ज़रुरत पड़ने पर दो बार भी ले सकते है, तीन बार भी ले सकते है | कुछ सप्ताह तक सेवन करने से उसमे बहुत बड़ा लाभ मिल जायेगा| वैद्य चन्द्रकांत शर्मा@9893327457
Posted on: Jun 07, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
आदिवासी दादारो किन्जो मोमा पाटा...गोंडी गीत
ग्राम-आलोर पोस्ट-आलोर तहसील-फरसगांव जिला -कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से कुमारी संतोषी कुलदीप और कुमारी दीपिका कुलदीप एक गोंडी गीत सुना रही है:
आदिवासी दादारो किन्जो मोमा पाटा-
आदिवासी दादारो किन्जो मोमा पाटा-
बस्तर ता हो राजनीति बिगडेम आयता-
बस्तर ता हो राजनीति बिगडेम आयता-
रुमाल निवा पेयतिते निमा बिदाम पेयती-
रुमाल निवा पेयतिते निमा बिदाम पेयती-
नाकुन उडसी, नाकुन उडसी सुल्की लया-
नाकुन उडसी, नाकुन उडसी सुल्की लया-
किन्जंग विहता...
Posted on: Jun 05, 2018. Tags: SANTOSHI KULDEEP DEEPIKA KULDEEP GONDI
हमारे गाँव के स्कूल की शिक्षिका समय पर नहीं आती, शौचालय और बाउंड्रीवाल भी नहीं है...
ग्राम-लामपुरी, पोस्ट-कोडगाँव, थाना-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनसाराम बता रहे है कि उनके गाँव की शिक्षिका समय पर स्कूल नहीं आती.वो बच्चो को अच्छे से नहीं पढ़ाती है.स्कूल में शौचालय और बाउंड्रीवाल भी नहीं है. स्कूल जंगल के किनारे है वहां पर जानवरों का भी खतरा रहता है| गाँव के लोगो ने शिकायत किया है पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है. उन लोगो की मांग है कि स्कूल में एक पुरुष शिक्षक हो और शौचालय और बाउंड्रीवाल बने जिससे बच्चे सुरक्षित रह सके| कृपया इस नम्बर में बात कर शिक्षक,शौचालय और बाउंड्रीवाल की व्यवस्था करें: अंतागढ़ CEO@9953924884. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9755218992, 9516855168.
Posted on: Jun 04, 2018. Tags: MANSARAM ANTAGARH SONG VICTIMS REGISTER
आमा पतई बगई डोरा ये झुलनी झुलाबों रे...डोमकच विवाह गीत-
ग्राम-पेडारी, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देवन्ती मरकाम, कैलासो देवांगन, राजमती और मनबसिया एक डोमकच विवाह गीत सुना रहे है:
आमा पतई बगई डोरा ये झुलनी झुलाबों रे-
आमा पतई बगई डोरा-
झुलनी झुलाबों रे तुहर पारा हमर टोला-
जोड़ी मिलाबो रे तुहर पारा हमर टोला-
पेंडारी लाल माटी ये कहा कर-
आमा गाछी ये काहा कर लाल माटी-
काहा कर आमा गाछी-
कहा जगे लोलो रे लगाले फुलवार-
पेंडारी कर आमा गाछी बसंतपुर कर-
लाल माटी ईरिया में लोलो रेलगथे फुलवार-
आमा पतई बगई डोरा ये-
झुलनी झुलाबों रे आमा पतई बगई डोरा...

