कैसा रेल बनाया बनाने वाला...गीत-

ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक होली गीत सुना रहे हैं:
कैसा रेल बनाया बनाने वाला-
कैसा रेल बनाया जी-
काहे के इंजन भईया काहे के कोयला गा-
काहे के अगिन जलाया जी-
काहे के ओमा लैन बिछे हे-
कैसा रेल बनाया बनाने वाला-

Posted on: Mar 06, 2020. Tags: ANUPPUR HOLI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

ये आ भौजी भईया ला का रंग लगाये...होली गीत-

ग्राम-खैरागढ़, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक होली गीत सुना रही हैं:
ये आ भौजी भईया ला का रंग लगाये मया मा तोर ओ मोहाये-
टुकुर-टुकुर देखत राइथे तोर भोली सूरतियाँ-
का बंधना तै बांधे भौजी सिधवा है मोर भईया-
तोर संग खेले हंसी के डोरी मोर संग खेले होली-
पिरित के रंग मा तै रंगाये मया मा तोर ओ मोहाये-
ये आ भौजी भईया ला का रंग लगाये मया मा तोर ओ मोहाये...

Posted on: Mar 06, 2020. Tags: CG HOLI JYA MUNDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER

भवन के लिये आवेदन करते हैं सुनवाई नहीं होती...

ग्राम पंचायत-टेमरू, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) में वर्ष 2009 में गाँव के पंचायत भवन को नक्सलियों ने छतिग्रस्त कर दिया था तब से आज तक वहां पर भवन का निर्माण नहीं हुआ है जिसके कारण लोग पेड़ के नीचे ग्राम सभा की बैठक करते हैं, लोगो ने भवन के लिये आवेदन किया लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है, गाँव के निवासी गस्सेराम सोरी, रजनूराम कोर्राम, संतूराम कोर्राम, गंगाराम कोर्राम और उनके साथियों का कहना है, ग्राम सभा की बैठक इमली के पेड़ के नीचे करते हैं जिससे पानी बरसात के कारण दिक्कत होती है कारवाही पूरी नहीं हो पाती जल्दी जल्दी काम को ख़त्म करना पड़ता है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@8224975760, CEO@7247497636, कलेक्टर@9425598888, सरपंच@9340801871. संपर्क नंबर / सहायक सचिव@9399719828.

Posted on: Mar 05, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : किडनी में दर्द होने पर घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी किडनी में दर्द होने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं, अडूसा और नीम की पत्ती 20 ग्राम लेकर दरदरा कूटकर लेप बना लें, उसके बाद नाभि के नीचे वाले भाग में सेकाई करें इससे दर्द में आराम मिल सकता है, दूसरा अडूसा के पत्तो का रस 10 ग्राम और शहद दोनों को मिलाकर खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है, नुस्खा उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी लें : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Mar 05, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

पेंशन के लिये आवेदन करते हैं लेकिन पेंशन नहीं मिलता...

ग्राम पंचायत-चेरंग, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से जुगुल नेताम पिता फंगु नेताम बता रहे हैं, उनको वृद्ध पेंशन नहीं मिल रहा हैं, उम्र 60 से ऊपर है इसके लिये उन्होंने आवेदन किया है लेकिन कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या हो हल कराने में मदद करें: सचिव@9340046063. CEO@7247497636, कलेक्टर@9425598888. संपर्क नंबर / राजूराम सोरी@7489447633.

Posted on: Mar 05, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »