हाँ-हाँ रे संगी जीवन के खेल पुराना...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-सोनामुन्दी, जिला-महासमुंद (छत्तीसगढ़) से गौतम पटवा एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
कुछ खोना है कुछ पाना हाँ-हाँ रे संगी-
जीवन के खेल पुराना-
मोर सपना के रानी कहां तै दरश दिखा दे मोला-
देवी बरोबर पूजा करहूँ दिल मा बसा के तोला-
सोमत के घर कुरिया मा फरिहीं फूलहिं-
तिन्हा मया तोर संग हे जीना मर जाना-
हाँ-हाँ रे संगी जीवन के खेल पुराना-
कुछ खोना है कुछ पाना हाँ-हाँ रे संगी...

Posted on: Mar 06, 2020. Tags: CG GAUTAM PATAVA MAHASAMUND SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : सर्दी जुकाम खासी का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सर्दी, जुकाम, बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, हल्दी 2 चम्मच, गुड 2 चम्मच, सरसों का तेल एक चम्मच लें, सभी को मिलाकर मटर के बराबर छोटी-छोटी गोलियां बना लें, उसके बाद 2 गोली गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार भोजन के बाद सेवन करें लाभ हो सकता है, ठण्डी से बचे, नशा न करें अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Mar 06, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

पार्वती लैलो गणेश जी को कनिहा...लोग गीत-

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजरानी एक बघेली लोक गीत सुना रही हैं:
होये लगी कीर्तन सुनये सारी दुनिया-
पार्वती लैलो गणेश जी को कनिहा-
दोये रे सखियाँ मिली जेमना बनाई-
जेमाये लगे खेबना जेमामाये राधा प्यारी-
होये लगी कीर्तन सुनये सारी दुनिया...

Posted on: Mar 06, 2020. Tags: JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi : 6th March 2020...

श्रोताओं आज आपके लिये हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं बाबूलाल नेटी और जागेश्वर परस्ते, इस रेडियो कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के संदेसो को शामिल किया गया है, जिसमे लोग गीत, कहानी और अपनी समस्या को बता रहे हैं, इसे सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुना जा सकता है और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं| स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|

Posted on: Mar 06, 2020. Tags: BABULAL NETI BULTOO RADIO JAGESHWAR PARASTE SONG VICTIMS REGISTER

हरी चुनरिया के छोर काला...गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रेनू देवी एक गीत सुना रहे हैं:
हरी चुनरिया के छोर काला-
पिया पानी न जाबय नजर लगा-
चाहे ससुर जी तुम भरी लावा-
काहे न जवा तुम्हार गारी-
पिया पानी न जाबय नजर लागी-
चाहे जेठ जी तुम भरी लावा-
हरी चुनरिया के छोर काला...

Posted on: Mar 06, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »