गलती करके सुधार ले वो सच्चा इंसान...दोहा-
सिवानी जिला-मरवाही (छत्तीसगढ़) से कमाता शर्मा एक कोरोना पर दोहा सुना रहे हैं:
गलती करके सुधार ले वो सच्चा इंसान-
गलती करके इतरा उठे वही बड़ा सैतान-
समझ समझ की समझ है समझ समझ की बात-
कोई माने विनय से कोऊ माने लात-
एसे से बचकर रहो जो फैलाते रोग-
भीड़ छोड़ घर में रहो, यही सही उपयोग-
भारत की जनता से पूछ रही सरकार-
बोलो इसी प्रकार से करोगे देश सुधार...
Posted on: Apr 04, 2020. Tags: CG KAMATA SHARMA MARWAHI POEM SONG VICTIMS REGISTER
बाहे पवन पुरवईया देखा अवतारी मईया...गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेस कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
बाहे पवन पुरवईया देखा अवतारी मईया-
आगे हनुमानच बाने पीछे से भैरो भईया-
मईया के अपना बनाये लियो रे-
सतो बहिन के झुलाय दियो रे-
सोने के पटरिया रे सोन के डोरी-
मगन हो के झुलातरी मईया मोरी-
चौसठ जोगिन चार बनाईन करे सेवा करी...
Posted on: Apr 04, 2020. Tags: AKHILES KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना के कारण घर से बाहर नहीं निकलते, राशन नहीं है जिसके कारण दिक्कत हो रही है...
ग्राम-अंतरा, पंचायत-छतैनी, पोस्ट-पनमार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संगीता आदिवासी बता रही हैं कोरोना वायरस के कारण वे घर से बाहर नहीं निकलते है, उनके घर में खाने के लिये राशन नहीं है जिसके कारण जीवन यापन में दिक्कत होती है इसलिये वे अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें, जिससे जीवन यापन में दिक्कत न हो और लोक डाउन का पालन कर सकें : संपर्क नंबर@8827691523.
Posted on: Apr 04, 2020. Tags: CORONA MP PDS REWA SANGEETA ADIVASI SONG VICTIMS REGISTER
भाइयो बहनों साबुन से हाथ धोना...गीत-
ग्राम-बदरा, पोस्ट-टाकी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लालू रनहा कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
भाइयो बहनों साबुन से हाथ धोना-
घर आंगन सफाई रखना यही हा देश का-
कोरोना वायरस आया है-
भाइयो बहनों साबुन से हाथ धोना-
खाने से पहले याद करना-
भाइयो बहनों स्वास्थ्य रहना...
Posted on: Apr 04, 2020. Tags: BALRAMPUR CG CORONA LALU RANHA SONG VICTIMS REGISTER
लोगो को राशन नहीं दिया जा रहा है, मुखिया पंचायत में नहीं आती हैं...कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बैजना, प्रखण्ड-निरता, जिला-धनबाद (झारखण्ड) से रंजीत गुइंया बता रहे हैं कि उनके गाँव के मुखिया पूनम देवी अपने 5 साल के कार्यकाल में कभी उनके क्षेत्र में या पंचायत नहीं आई हैं, मुखिया ज्यादा समय अपने गाँव पर ही बिताती हैं, उनके स्थान पर उनके पति पूरा काम संभालते हैं और मनमर्जी तरीके से सारा काम करते हैं योजना के बारे में ग्रामीणों को नहीं बताया जाता है, योजना लागू करने से पहले बैठक नहीं बुलाई जाती है, कार्यकारिणी बैठक नहीं होती है, सदस्यों को जानकारी नहीं दी जाती है, अपने नजदीकी लोगो को योजना का लाभ दिलाया जाता है, अभी कोरोना वायरस के कारण लोग परेशान लेकिन उन लोगो को जिन्हें मदद की जरुरत है मजदूरी कर जीवन निर्वाह करते हैं, उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री जनसंवाद के माध्यम से किया था लेकिन इसकी जानकारी लेने अधिकारी नहीं आये हैं, अभी तक जरुरतमंदों को राशन नहीं मिला है इसलिये वे अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8709801669. खाद्यान अधिकारी@9470382382.
