खड़े हो राम हे लक्ष्मण उमिर राम की ज्यादा है...भजन-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मीरा देवी एक भजन सुना रही हैं:
खड़े हो राम हे लक्ष्मण उमिर राम की ज्यादा है-
राम के सिर में चंदन है हमारा माथ खाली है-
राम के हांथ धनुहा है हमारा हांथ खाली है-
राम के दवाये खड़ाहूँ है हमारा पैर खाली है-
खड़े हो राम हे लक्ष्मण ऊँगली राम की ज्यादा है...
Posted on: Mar 07, 2020. Tags: MIRA DEVI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
रामा काहय लक्ष्मण जी काहय शंकर जी काहय...गीत
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
रामा काहय लक्ष्मण जी काहय शंकर जी काहय-
रामा का कपडा पीला लक्ष्मण जी के कपडा नीला है-
शंकर जी के कपडा तिरछा और तीनो के नाम बराबर है-
रामा के हाँथे धनुहा है लक्ष्मण जी के हाँथे तिरसु है-
शंकर जी के हाँथे डमरू है और तीनो के नाम बराबर है-
रामा काहय लक्ष्मण जी काहय शंकर जी काहय...
Posted on: Mar 07, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
मै तो मुरली पकड़ के रोउ...भक्ति गीत
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक भक्ति गीत सुना रही हैं:
मै तो मुरली पकड़ के रोउ-
कन्हैया तेरो याद में-
मै तो भूल गयी फिर श्याम-
मै हो गयी रात अधारी-
कन्हैया तेरो याद में-
मै तो मुरली पकड़ के रोउ-
कन्हैया तेरो याद में...
Posted on: Mar 07, 2020. Tags: MP RANI REWA SONG VICTIMS REGISTER
शराब पीने वालो से परेशान महिलाओं ने शौपा ज्ञापन...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं उसके आदिवासी क्षेत्र के जलेकला मुढ़ीनार गाँव कच्ची शराब के गोरख धंधे के लिये प्रसिद्ध है, जिससे लोग परेशान हैं, इसके विरोध में महिलायें पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौपने के लिये आई है, उनका कहना है कि वे शराब पीने वालो से परेशान हैं इसलिये वे उनके खिलाफ कारवाही कराने के लिये ज्ञापन दे रही हैं, जिससे ऐसे लोगो पर कारवाही हो, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर इस संबंध में कारवाही कराने में मदद करें : SDM@9425584600,
Posted on: Mar 07, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI PROBLEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
कैसे होली खेलें साजन...गीत-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
कैसे होली खेलें साजन-
कोरोना वाइरस का भय फैला जन जन-
मुझे भी डर लगता है मै कैसे खेलू होली के रंग-
ये कैसे आन पड़ी आपदा-
बे मैसम बरसात यदा कदा-
कोरोना वाइरस नहीं जुदा...

