संकट के कटाईया बड़ा देव जान बचा दे न...गीत-

ग्राम पंचयत-जमुड़ी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लक्ष्मण सिंह एक कोरोना गीत सुना रहे हैं:
संकट के कटाईया बड़ा देव जान बचा दे न-
संकट के हराईया बड़ा देव जान बचा दे न-
गाँव-गाँव मा ठाकुर देवता शेर दाई लडवासिन-
छुआ छूत के है बीमारी करोना माता है विदेशिन-
संकट के कटाईया बड़ा देव जान बचा दे न...

Posted on: Apr 05, 2020. Tags: ANUPPUR LAKSHMAN SINGH MP SONG VICTIMS REGISTER

लॉक डाउन के कारण फंसे हैं, देख नहीं सकते हैं, कृपया राशन दिलाने में मदद करें...

श्रमिक नगर, कोतमा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रविंद्र बता रहे हैं कि वे छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर चापा के रहने वाले हैं और लॉक डाउन के कारण फंस गये हैं वे दिव्यांग हैं देख नहीं सकते हैं जिस परिवार में रुके हैं उनके पास राशन कार्ड नहीं है जिसके कारण राशन नहीं मिल रहा है, उनका कहना है कि परिवार में भोजन की दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से सरकार से अपील कर रहे हैं कि राशन उपलब्ध करायें जिससे लॉक डाउन में रह सकें: संपर्क नंबर@7805021763.

Posted on: Apr 05, 2020. Tags: ANUPPUR CORONA MP PDS RAVINDRA SONG VICTIMS REGISTER

लाल भाजी मुनगा आलू बारी नून गा...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
लाल भाजी मुनगा आलू बारी नून गा-
सेमी भाटा पत्ता पेज भाजी पखा-
बटकी ताकत मांगे का-
नाइ आय मांगे कोनो साग-
कहां कोनो जन जात-
छत्तीसगढ़िया ओडिया के ये है खाना...

Posted on: Apr 05, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड नहीं होने से राशन नहीं मिलता है कृपया मदद करें जिससे लॉक डाउन रह सकें...

ग्राम-गोंटा, पंचायत-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) लौरेस कुमार यादव बता रहे हैं कि उनके पास राशन कार्ड नहीं हैं और लॉक डाउन के कारण वे बाहर नहीं जा सकते हैं, लेकिन घर में राशन नहीं है जिसके कारण उनके परिवार को समस्या हो रही है जिसके कारण खेत में जाकर काम करने की स्थिती उत्पन्न हो रही है और एसा करने से लॉक डाउन का पालन नहीं हो सकेगा, खाद्यान वितरण अधिकारी का कहना जिसके पास BPL नहीं कार्ड है उनको राशन नहीं मिलेगा, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन दिलाने में मदद करें : SDM@9754859545, रोजगार सहायक@7898070744. संपर्क नंबर@7566211659.

Posted on: Apr 05, 2020. Tags: CORONA LAURESH KUMAR YADAV MP PDS PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

सागर में न कलसक कर दिये...गीत-

ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-निवाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनोज कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
सागर में न कलसक कर दिये-
कही मिला नई तो दरस मिला-
आता देखा दिया नंद को-
माछला कहीन सनाता खाय-
हरिद्वारा और हरी की केरी-
घाट घाट कर लिया निहाय...

Posted on: Apr 05, 2020. Tags: MANOJ KUSHWAHA MP NIWARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »