महावीर जयंती के शुभ अवसर पर संदेश...
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व महावीर जयंती के अवसर पर संदेश दे रहे हैं, महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें गुरु और तिथंकर कहे जाते हैं, उन्होंने दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढाया ज्ञान की नई राह दिखाई, संतो का दायित्व हमेशा से रहा है कि वे सत्यता, ज्ञान और मानवता का पाठ पढ़ायें, गंधर्व जी का कहना है कि जयंती मनाना तो आशान है लेकिन उससे ज्यादा आवश्यक है कि हम उनके गुणों को अपने जीवन में अपनायें, जिससे हमारा जीवन सार्थक हो|
Posted on: Apr 06, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) Radio on Corona : 5th April 2020...
श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं बाबूलाल नेटी और कीर्ति साहू इस रेडियो कार्यक्रम में आज देश में फैले महामारी के बारे में बताते हुये, जागरूकता संदेस दिया जा रहा है इसमें लोग गीत गा रहे हैं और आज कोरोना महामारी से बचने के लिये क्या करना है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेसो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|
Posted on: Apr 05, 2020. Tags: BABULAL NETI BULTOO RADIO CORONA KIRTI SAHU SONG VICTIMS REGISTER
लाज बचाव कृष्ण मुरारी...गीत-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता आज प्रधानमंत्री जी द्वारा देश को एक जुट करने के लिये जो कार्य किया गया है उसके उपलक्ष में एक गीत सुना रहे हैं:
लाज बचाव कृष्ण मुरारी-
तुम बिन और न दूजो कोई-
बीच भवर में आन फंसी है-
नईया मोरी डगमग डोले-
पार लगावो कृष्ण मुरारी-
लाज बचाव कृष्ण मुरारी...
Posted on: Apr 05, 2020. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सभी के लिये खाने की व्यवस्था हो गयी मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद...
कमल विहार, रायपुर (छत्तीसगढ़) से देवेन्द्र कुमार झा बता रहे हैं कि वे मध्यप्रदेश के मंडला जिले के करेला टोला गाँव के निवासी हैं, रायपुर में कोरोना वायरस के कारण हुये लॉक डाउन में फंस गये हैं, वे मजदूरी का काम करते हैं, उनके साथ 5 परिवार हैं कुल 13 लोग हैं जिनके लिये खाने की समस्या हो रही थी जिस समस्या को उन्होंने 4 अप्रैल को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, अब उन्हें खाने की व्यवस्था हो गयी है, उनका कहना है अब कोई दिक्कत नहीं है, इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9691630241.
Posted on: Apr 05, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT STORY PARWATI KEWAT PDS REWA SONG VICTIMS REGISTER
डेरा बसर कईर ले घर अपन बनइले...गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं:
आई जा प्रभु मोर जीवातरा तै तोखे पावै खे ले-
डेरा बसर कईर ले घर अपन बनइले-
प्रभु मोर मन ढीला में-
डहर-डहर खोजा लों मान पहर खोजा लों-
कही नी पालो प्रभु-
तोहे मोर सहारा तोहे मोर प्रभू पालन हारा-
डेरा बसर कईर ले घर अपन बनइले...
