पीड़ितों का रजिस्टर : हम नक्सलियों के आतंक से डरे हुए हैं, इसलिए गाँव छोड़कर भाग निकले ...
ग्राम- कोयामेटा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से राजू यादव पिता का नाम गणेश यादव बता रहें है 4 परिवार है, वे नक्सलियों से बहुत परेशान रहते थे मीटिंग में नाचने के लिए बुलाते थे| नहीं जाने से मार भी देते थे, इसलिए 2012 में अपना गांव छोड़कर अभी नारायणपुर शांतिनगर में दूसरे का जमीन लेकर रह रहें है और अपना जीवन यापन कर रहें है। सरकार से मदद लेने के लिए फार्म भी जमा कर दिए है | लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है|(183880) D
Posted on: Jan 31, 2021. Tags: NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीडितो का रजिस्टर : मुझे पुलिस का मुखबिर समझकर बहुत मारे तब से नारायणपुर में रहता हूँ...
ग्राम पंचायत-घोंघापाल, थाना-बड़ेडोंगर, तहसील-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ) से संदीप कुमार सोरी बता रहें है कि पहले गायत्री मंदिर में पूजा करने जाता था फिर उन्हें पुलिस लोग मिलने आते है करके आरोप लगाए 2009 में और गांव वालो को इकट्ठा किए और नक्सली 30-40 लोग हथियार वाले थे और उनका हाथ पैर को बांधे और बहुत मारे घायल हो गए थे फिर उन्होने मेडिकल करवाएं, और अपना गांव छोड़कर अभी नारायणपुर में आकर रह रहें है, और अभी तक सरकार के तरफ से कोई सहयोग नहीं मिला है उनका कहना है कि सरकार के तरफ से मदद मिलना चाहिये | सभी साथी से मदद कि अपील कर रहें है| सपर्क@9424236064 (183660)
Posted on: Jan 31, 2021. Tags: KONDAGAON CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
जय आदिवासी की वह शक्ति जया...गीत-
ग्राम-पटेवा, ब्लॉक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दया सिंह गोंडवाना बाबू गीत सुना रहें हैं:
जय आदिवासी की वह शक्ति जया-
आओ रे गाओ रे झूमो रे नाचों रे-
गाँव गाँव में लायेंगे फेशबुक में लायेंगे-
हे तुलेश्वर सिंह मरकाम को अभिलायेंगे-
जागो रे जागो रे जय आदिवासी जागो ना... DW
Posted on: Jan 31, 2021. Tags: BALRAMPUR CG HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : मुझे पुलिस ने नक्सली समझकर जेल में भेज दिया था...
जिला-कांकेर, थाना-अंतागढ़, (छत्तीसगढ़) से अगनुराम सोडी पिता सूबेदार सोडी बता रहे है कि मुझे पुलिस वाले जबरजस्ती नक्सली साबित कर के जेल ले गए थे, कभी खाना मिलता था, कभी नही मिलता था,बहुत परेशान था, घर मे भी सभी लोग परेशान थे, वकील मदद किए जेल से निकालने में तीन साल से पेशी जा रहा था, एक पेशी का 50 रूपया लेता था, अब पेशी आखरी हो गया है, वे जेल से छुट गये हैं| सम्पर्क नम्बर @7587145102. (184345) D
Posted on: Jan 30, 2021. Tags: CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : चक्कर आने की समस्या का समाधान करें...
ग्राम रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैदचंद शर्मा “चक्कर” आने वाली रोग उपचार बता है. तेज धूप या फिर थकान या कमजोरी की वजह से कई हमें चक्कर आ जाते हैं जो एक आम समस्या है लेकिन क्या आप जानते हैं यह आम समस्या कई बार जानलेवा भी साबित हो सकती है.कई बार शरीर में हारमोनल प्रॉब्लम की वजह से चक्कर आने लगते हैं और कई बार ब्लडप्रेशर की वजह से भी ऐसा होता है.
उपचार इस प्रकार से करें-1. अदरक एंव तुलसी 10 से 20 मिली लीटर रस को सहद के साथ मिला ले और उसी के बराबर मिश्री मिलाकर चूर्ण बना ले जिसके पश्चात् 5-5 ग्राम बना कर सेवन करने से लाभ होगा.
2. 6 ग्राम धनिया 6 आंवले को अध् कुटा पीसकर रात भर पानी में डूबा के रखे और उसके बाद सुबह में छान कर मिश्री पिने लाभ मिलता है.
अगर किसी के शरीर में पानी की कमी है तो उस अवस्था में भी चक्कर आ सकता है. ऐसे में अपने साथ हमेशा एक बोतल पानी रखें और समय-समय पर पीते रहें.
