हमारे मोहल्ले में रोड नहीं बना हैं लोगों को आने जाने में दिक्कत होती हैं कृपया मदद करे...

ग्राम-बड़े किलेपाल न.3 वेट्टी पारा,ब्लाक-बास्तानार,जिला-बस्तर,(छत्तीसगढ़) से सन्नू पोयम बता रहे हैं,कि वेट्टी पारा से लिंगा पारा तक एक किमी.दुरी हैं,वहाँ आज तक रोड नहीं बना है|बरसात के मोसम में लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है,और उस पारा से किसी को बीमारी होने में हॉस्पिटल जाने में परेशानी होती हैं,क्योकि उनके मोहल्ले तक एम्बुलेंस नहीं जा पाती है इसके लिए सरपच और सचिव को बताया गया हैं लेकिन आज तक कोई कारवाही नहीं हुई है इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं|कि दिए गए नम्बरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे| सरपंच@940707263. संपर्क नंबर@6261784005.

Posted on: Mar 08, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG ROAD

रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-प्रलमेटा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चन्द्र कुमार बता रहे हैं कि उनके गांव में सीसी रोड का बहुत समस्या है 10 घर का बस्ती है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किए लेकिन अभी तक सीसी रोड नहीं बना है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों में बात करके सीसी रोड़ बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9691578807, सरपंच@7587753963, सचिव@9404601672.

Posted on: Mar 08, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD

हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-

जल्लू बघेल ग्राम-भैसागुडा, पंचायत-कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में 3 हैण्डपंप है, उसमे से 2 खराब हो गया है, 1 हैण्डपंप से लोगों को पर्याप्त पानी नही मिल पाता है| वर्तमान में कुआ का पानी पीते हैं| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले थे लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ हैं| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@93025088422, CEO@8959393222.

Posted on: Mar 08, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA JALLU BAGHEL PROBLEM WATER

राशन कार्ड नहीं होने के कारण बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत डिलमिली 2 साईगुड़ा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से लखमु जी बता रहे है| इस गाँव में इन लोगों को राशन कार्ड को लेकर समस्या हो रही है| इनके द्वाराराशन कार्ड के लिए पंचायत में सचिव सरपंच के पास आवेदन जमा किया गया है| इस समस्या को काफी समय हो गया है परंतु अब तक समाधान नहीं हो पाया है| इस गाँव में अन्य सदस्य इस प्रकार हैं जिनके राशन कार्ड नहीं बने हैं| सुकरी महादेव, भीमा देऊ देव नाग, जितरु बघेल| भीमा देऊ जी विकलांग हैं और इन्हे ना ही राशन कार्ड है ना ही पैसा मिला है| जितरु बघेल की बहन विधवा हैं और दो बच्चों के साथ गाँव में रहते हैं, इनके भी राशन कार्ड नहीं बने हैं| संपर्क नंबर सरपंच @9993600308, सचिव@9406228766, दरभा सीईओ@9406166884, वार्ड पंच @6263385063.

Posted on: Mar 08, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA LAKHAMU PROBLEM RASION CARD

गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचाय-नेगानार, ब्लॉक-लोहण्डीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बबली ठाकुर सीसी रोड की समस्या बता रहे हैं, वार्ड नंबर 4 में 55 लोगों का घर है, जहां ये समस्या है लोगों को सीसी रोड नहीं होने के कारण बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| बरसात में ज़्यादा दिक्कत होती है गाड़ी का आना-जाना नहीं हो पाता, पंचायत में आवेदन दिया गया है पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं। संपर्क नंबर@8120033420, सरपंच@8959585593, सचिव@9340389958, सीईओ@8889251366.

Posted on: Mar 07, 2022. Tags: BASTAR CC ROAD CG LOHANDIGUDA PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »