Impact : आज गाँव में सभी के घर में बिजली लग गयी है सभी को धन्यवाद...

ग्राम-खुर्सीपार, पंचायत-बांद्र्बारी, तहसील-बिछिया, ब्लाक-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से त्रिलोक सिंह परते बता रहे हैं उनके गाँव में सभी घर में बिजली नहीं लगी थी जिसके कारण गाँव के लोगो को समस्या होती थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद आज होली के दिन उनकी समस्या हल हो चुकी है इसलिये वे खुस है और मदद करने वाले सभी साथियों और विभागीय अधिकारियो को धन्यवाद और होली की शुभकामनायें दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9098426768.

Posted on: Mar 10, 2020. Tags: IMPACT STORY MANDLA MP SONG TRILOK PARTE VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : रक्त प्रदर बीमारी का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी रक्त प्रदर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अडूसा की पत्ती 100 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम, काली मिर्च 20ग्राम, सोंठ 20 ग्राम, पलास का फूल 20 ग्राम लें, सबको साफ कर कूट पीसकर चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लें और एक-एक चम्मच चूर्ण एक कप चावल के पानी के साथ सेवन करें, लाभ हो सकता है, सफाई का ध्यान रखें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Mar 10, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

जिया जागे मा फाग खेलय होरी...होली गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक होली गीत सुना रहे हैं:
जिया जागे मा फाग खेलय होरी-
जिया जागे मा फाग खेलय रे-
ये मरे मा लेखा लागे-
हाँ मरे मा लेखा लागे रे-
जिया जागे मा फाग खेलय होरी-
जिया जागे मा फाग खेलय रे...

Posted on: Mar 10, 2020. Tags: ANUPPUR HOLI KANHAIYALAL KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

धरती ला काट काट चौरा छवावय हय रे...गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया एक डोमकछ गीत सुना रहे हैं:
धरती ला काट काट चौरा छवावय हय रे-
धरती ला काट काट-
झालर खुटा लोलो हमर मड़वा तनाय-
झालर खुटा लोलो हाय रे मड़वा तनाय...

Posted on: Mar 10, 2020. Tags: CG KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi : 10th March 2020...

श्रोताओं आज हम होली के शुभ अवसर पर लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं बाबूलाल नेटी और जागेश्वर परस्ते इस रेडियो कार्यक्रम में होली गीत मनोरंजन, लोक गीत, संस्कृति को प्रस्तुत करने वाले संदेसो को शामिल किया गया है, इसमें कुछ लोग समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं, कुछ लोग गीत गा रहे हैं अपनी भाषा में, ईन संदेसो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|

Posted on: Mar 10, 2020. Tags: BABULAL NETI BULTOO RADIO JAGESHWAR PARASE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »