स्वास्थ्य स्वर : सेनेटाईजर बनाने का घरेलू तरीका-
मालीघाट मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार आज जो महामारी फैली है, उसके लिये सेनेटाईजर उपयोग करने की बात हो रही है, सलाह दी जा रही है लेकिन ये गाँव में लोगो तक नहीं पहुंच पा रही है, बाजार में उपलब्ध नहीं है, इसलिये आइये जाने इसे घर में बनाने का तरीका, इसे बनाने के लिये नीम की पत्ती 100 ग्राम और तुलसी की पत्ती और फिटकिरी, कपूर लेना हैं, उसके बाद नीम के पत्ती को साफ कर 1 लीटर पानी में उबलना है जब पानी अच्छे से उबल जाये तब उसमे तुलसी पत्ती, कपूर और फिटकरी को डालना है, कपूर और फिटकरी को पीसकर डालना है और उसे डिब्बे में रखकर उपयोग कर सकते हैं, इस प्रकार प्राक्रतिक तरीके से सेनेटाइजार बनाया जा सकता है : संपर्क नंबर@9308571702.
Posted on: Apr 09, 2020. Tags: BIHAR CORONA HEALTH MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
श्याम तुमसे मिलने का सतसंग ये बहाना है...गीत-
ग्राम-बडई मुनगी, पोस्ट-धनपुरी, जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से संगीता वर्मा एक गीत सुना रही हैं:
श्याम तुमसे मिलने का सतसंग ये बहाना है-
दुनिया वाले क्या जाने ये रिश्ता पुराना है-
श्याम तुमसे मिलने का सतसंग ये बहाना है-
मथुरा में ढूंढा तुझे गोकुल में पाया है-
श्याम तुमसे मिलने का सतसंग ये बहाना है...
Posted on: Apr 09, 2020. Tags: CG RAIPUR SANGITA VARMA SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड नहीं बना है, लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं, राशन दिलाने में मदद करें-
ग्राम-बोड़तारा नावागढ़, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से मिथलेश साहू बता रहे हैं कि वे लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं जिसके कारण घर से बाहर नहीं जा रहे हैं काम नहीं कर रहे हैं, ऐसे में खाने की दिक्कत होती है, उनका राशन कार्ड नहीं है जिसके कारण राशन नहीं मिलता है इसलिये वे सरकार से निवेदन कर रहे हैं कि एसी स्थिती में राशन दिलाने मे मदद करें : संपर्क नंबर@9399385938.
Posted on: Apr 09, 2020. Tags: CG CORONA JANJGIR CHAMPA MITHLESH SAHU PDS PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
काम बंद हो चुके हैं, रहने, खाने की व्यवस्था नहीं है मदद की अपील...
ग्राम पंचायत-ताती थईया, पोस्ट-कड़ोदरा, तहसील-पलदाना, जिला-सूरत (गुजरात) से संजय यादव बता रहे हैं कि वे मध्यप्रदेश के रीवा जिले के पोस्ट पोनी फुलमजरा गाँव के निवासी हैं वे काम करने के लिये वहां गये थे लेकिन लॉक डाउन के कारण काम बंद हो गया है कारखाने बंद हो गये हैं जिसके कारण खाने की दिक्कत हो रही है उनके साथ 150 लोग हैं जो रीवा जिले से हैं उनका कहना है रहने की जगह नहीं है खाने की दिक्कत है इसलिये सरकार से अपील कर रहे हैं कि घर पहुँचाने में मदद करें : संजय यादव@8469324728, राम गोपाल यादव@9558849898.
Posted on: Apr 09, 2020. Tags: CORONA GUJARAT PDS PROBLEM SANJAY YADAV SONG VICTIMS REGISTER
लॉक डाउन के कारण घर से निकलना बंद है राशन दिलाने में मदद करें-
ग्राम-कुटेनी दादर, थाना-करंजिया, जिला- डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतकुमार धुर्वे बता रहे हैं कि गाँव में कोरोना महामारी के कारण लोगो का घर से निकलना बंद हो गया हैं, किसान मजदूर दिन भर कमाते और उसी से अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं लेकिन लॉक डाउन के कारण उनका घर से निकलना बंद हो गया है तो वे कैसे अपने परिवार का पालन करेंगे, सरकार द्वारा जो 3 माह का राशन लोगो को मिला था वह खत्म हो गया है और वे घर से बाहर भी नहीं जा सकते हैं ऐसे में लोग बड़ी दिक्कत से गुजर रहे हैं इसलिये वे सरकार से अपील कर रहे हैं गाँव में भोजन सामग्री उपलब्ध कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9009256935.
