महा वीरांगना दुर्गावती महारानी...गोंडी गीत

ग्राम-कौड़िया, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से रुनिता उइके और रंजना उइके एक गोंडी गीत सुना रहे है:
महा वीरांगना दुर्गावती महारानी-
महा वीरांगना दुर्गावती महारानी-
गढ़ ते अयुन साडी वाहन-
कंचाना न जन ता रानी-
शक्ति वाहन पुतरी कियाना जय हो-
लड़े माता महारानी-
महा वीरांगना दुर्गावती महारानी...

Posted on: Jul 24, 2018. Tags: CHHINDWARA GONDI SONG RANJNA UIKEY RUNITA UIKEY

Today's news from newspapers in Gondi : 24th July 2018...

1.जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 23 जुलाई से खेत चलो अभियान चलाएगी। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता खेतों में किसान के साथ काम करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता अपने साथ पार्टी का चुनाव चिन्ह ले जाएंगे।
2.छत्तीसगढ़ के सुकमा और दक्षिण बस्तर जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं सुकमा जिले में शबरी नदी उफान पर है, जिसकी वजह से झापरा पुल के 3 फीट ऊपर से पानी बह रहा है |
3.छत्‍तीसगढ़ के कोरबा के केंद्रीय विद्यालय के बच्‍चों को स्‍कूल ले जा रही वैन सिंचाई कॉलोनी, दरारी के पास अनियंत्रित होकर 30 फुट नीचे पुल से गिर पड़ी. जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्‍त वैन में 15 बच्‍चे सवार थे|
4.एक निजी आयोजन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ को देखने के लिए उमड़ी फैन्स की भीड़ ने पंडरी मेन रोड में जमकर हंगामा किया। हालात ऐसे बने कि प्रशंसकों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।
5.छत्तीसगढ़ के पहले वित्त मंत्री ‘कोरिया कुमार’ डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव को लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी. उनके पार्थिव शरीर को वाहन में रखकर नगर भ्रमण कराया गया. कोरिया पैलेस बैकुण्ठपुर में डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव का अंतिम संस्कार होगा|

Posted on: Jul 24, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS RAMESH KUNJAM

गुड बाय टाटा हेल्लो ह्य सुटी किम...गोंडी गीत

ग्राम-कौड़िया, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से रंजना उइके गोंडी भाषा के लिए जो साथी जुड़कर मेहनत और लगन के साथ भाषा संस्कृति को लेकर लड़ रहे हैं उसके सम्बंध में सेवा जोहार करते हुए गीत सुना रही है:
गुड बाय टाटा हेल्लो ह्य सुटी किम-
गुड बाय टाटा हेल्लो ह्य सुटी किम-
निमेय गोंडवाना सुधरिम किम रो दादा-
गोंडवाना सुधरिम किम-
अन्दान वायेंते अन्दान वायेंते अन्दान वायेंन वाले
जय सेवा किम दादा,जय सेवा किम –
अन्दन वायेंन वालेन-
जय सेवा किम दादा,जय सेवा किम-
गुड बाय टाटा हेल्लो ह्य छुट्टी किम...

Posted on: Jul 24, 2018. Tags: CHHINDWARA GONDI SONG RANJNA UIKEY

जय सेवा किम गा जय सेवा किम गोंडी धरम जागे मायल...गोंडी गीत

ग्राम-कौड़िया, जिला-छिदवाडा (मध्यप्रदेश) से राजना उइके एक गोंडी गीत सुना रही है :
सूरज निकलने का वक्त हो गया है-
सूरज निकलने का वक्त हो गया हैं-
हमारे आदिवासी समाज को जागने का वक्त हो गया है-
जागो मेरे आदिवासी भाई जागो मेरे आदिवासी भाई-
जो हमारे गोंडवाना कार्यक्रम को-
चाँद के पार ले जाने का वक्त हो गया है-
जय सेवा किम गा जय सेवा किम-
गोंडी धरम जागे मायल-
जय सेवा किम गा जय सेवा किम-
गोंडी धरम जागे मायल-
कोयतूर भाई बेगा चले मातुर-
कोयतूर भाई बेगा चले मातुर-
गोंडी धरम तुन भुले माई लातूर-
गोंडवाना ता राज खोई कितुड-
गोंडी भाषा तुन भूले माई लातूर-
इमे जय किम ग गोंडी धरम जागे मायल...

Posted on: Jul 24, 2018. Tags: CHHINDWARA GONDI SONG RANJNA UIKEY

मैं खुद गोंडी सीखकर उन इलाकों में पढ़ाऊंगी जहां लोग अब गोंडी बोलना भूल गए हैं (गोंडी भाषा में)

ग्राम सरोना, तहसील-नरहरपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से उत्तम आतला के साथ गाँव के गोंडी टीचर राम बाई कोरेटी हैं जो गोंडी शिक्षका के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं और उसके बारे में जानकारी बता रही है. वे उनको बता रही हैं कि वो इसी जिले की ग्राम-लोह्त्तुर आमाबेडा की रहने वाली हैं वे अभी सरोना में आकर गोंडी भाषा सीख रही हैं उसके बाद सीख कर उत्तर छत्तीसगढ़ में सरगुजा में जा कर वहां के आदिवासियों लड़के लड़कियों को गोंडी भाषा सिखाएगी | वो बोल रही है कि उनके क्षेत्र में अब लोग गोंडी भाषा नहीं बोलते है तो यहाँ सीखने बाद वहां भी स्कूल में बच्चो को गोंडी में पढ़ाएगी जिससे हमारी भाषा को बचा सके| किसी समाज की अगर भाषा ख़त्म हो जाए तो वह समाज धीरे धीरे ख़त्म हो जाता है

Posted on: Jul 24, 2018. Tags: GONDI KANKER RAMBAI KURETI

« View Newer Reports

View Older Reports »