गांव में 95 घर की बस्ती है, बिजली नहीं है, हम लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है, कोई नहीं सुनता...
ग्राम पंचायत-मसनारा, ब्लाक-ओडगी, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव के साथी विजेन्द्र सिंह आयाम, ललन सिंह और शिवप्रसाद बता रहे है कि देश आजाद हुए इतने साल हो गए पर उनके गाँव में बिजली नही लगी है 90-95 घर की बस्ती है लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता है उसके लिए ग्रामसभा और ग्राम सुराज में लिखित रूप से आवेदन भी किये है तो बोलते हो जायेगा लेकिन आज तक कोई ध्यान नही दे रहे है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर बिजली लगवाने में मदद करें: बिजली विभाग@9584990954, कलेक्टर@9826443377, सचिव@8225017360. राजेन्द्र प्रसाद@7771828693.
Posted on: Aug 13, 2018. Tags: CG ELECTRICITY LALAN SINGH SHIVPRASAD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER VIJENDRA SINGH AYAM
Impact: Got hand pumps in our village after report on CGnet, many thanks...
ग्राम-झूमर, पंचायत-आगरपानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे है कि दो महीने पहले सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड करवाया गया था कि पानी की बहुत समस्या है और वहां पर तीन हैण्डपम्प की आवश्यकता है| सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से 15 दिन के बाद उनके गाँव में तीन हैण्डपम्प का खुदवाई किया गया जिसमे दो हैण्डपम्प में पानी निकला और एक हैण्डपम्प में नहीं निकला और उसके 15 दिन बाद हैण्डपम्प का हेंडल भी लगा दिया गया है और अब वहां पानी की सुविधा हो गई है वे सब लोग खुश है इसलिए सीजीनेट के साथियों को और सम्बंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. हेमसिंह मरकाम@9575248234.
Posted on: Aug 12, 2018. Tags: CG HEMSINGH MARKAM IMPACT KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के दो पारा में बिजली नहीं है, आवेदन करने पर भी कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...
ग्राम-कछिया, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अहिबरन सिंह, बाबुराम, भगत सिंह, रामबिलास और रूपलाल बता रहे हैं, कि उनके गांव के दो पारा में बिजली नही है, गांव में 800 जनसंख्या है, जो इस समस्या से परेशान है, समस्या के निराकण के लिए उन्होंने ग्राम सुराज में आवेदन दिया, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नही हो रही है, इसलिए सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे : बिजली विभाग@9584990954, कलेक्टर@9826443377.
संपर्क नंबर@7970024143.
Posted on: Aug 11, 2018. Tags: BHAGAT SINGH ELECTRICITY SONG SURAJPUR CHHATTISGARH VICTIMS REGISTER
हे रावन राजा बड़े बलवाना सुरपुर में करथे पयाना...कर्मा गीत-
ग्राम-देवरी, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
हे रावन राजा बड़े बलवाना सुरपुर में करथे पयाना-
इंद्रो हर पानी ढोवे देवता मन घड़ा मांजे-
पवन तो बहरे अंगना रे तीन लोक लागीके रवाना-
शिवा मुनी पावे बचना रे, तीन लोक लगी के रवाना-
कै टीना पानी भरे, कै टीना घड़ा मांजे-
कै दिन बहारे अंगना रे, तीन लोग लागीके अंगना...
Posted on: Aug 11, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA KARMA SONG SURAJPUR CHHATTISGARH VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : शहतूत के औषधीय गुण-
जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय शहतूत के औषधीय गुण बता रहे हैं, इसे गाँव के लोग तूत भी कहते हैं, 50 ग्राम पानी में एक चम्मच शक्कर और शहतूत के 10 से 12 फल पीसकर दोनो को मिलाकर सरबत बनाकर पीने से रक्त पित्त, सीने में जलन आदि समस्याओ में आराम मिल सकता है, शहतूत के पत्तो को पानी में उबालकर उस पानी से कुल्ला करने से मुंह के घाव, छाले और आवाज खराब होने जैसी समस्या में लाभ मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. ऐसे ही हमारे आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों में बहुत औषधीय गुण हैं जिनसे हम मदद ले सकते हैं और धन की बचत भी कर सकते हैं : संपर्क नंबर @9424759941.


