काम किये साल भर हो चुके हैं, लेकिन आज तक काम का पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-रामपुर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लक्षमण प्रसाद, फुलेश्वरी और धनरासो बता रहे हैं, उन्होंने शौचालय निर्माण 24 दिन काम किया है, जिसका पैसा हमें नही मिल रहा है| सचिव, सरपंच के पास आवेदन करते हैं, लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे हैं| बैंक अधिकारियों का कहना है, खाते में पैसा नही आया है| काम किये साल भर हो चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : CEO@9926192534, सरपंच@7697801397, संपर्क नंबर@6268844159.

Posted on: Feb 23, 2019. Tags: CG LAKSHMAN PRASAD ODGI PAYMENT SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WAGE

ईटंगावे बैठे लाल कन्हैया, मोर सुगा न जी...सुगा गीत-

ग्राम पंचायत-रामपुर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रंगालो, कौशिल्या, सोहानो और फुलेश्वरी एक सुगा गीत सुना रहे हैं :
ईटंगावे बैठे लाल कन्हैया, मोर सुगा न जी-
हिली झुली बंसिया बजाय-
सुगना जी ऐसे ला कोन पहिने-
ऐसे ला पहिने गुदरू बघेल मोर सुगा न जी-
गुदरू बघेल पहिने...

Posted on: Feb 23, 2019. Tags: CG KAUSHILYA ODGI SONG SUGA SURAJPUR VICTIMS REGISTER

पीपर पाके लाल के बगिया मा- राजा राम सुगा कौंवा हिलोर लगाय...सुगा गीत-

ग्राम पंचायत-रामपुर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कौशिल्या और सुहानो एक सुगा गीत सुना रहे हैं, इस गीत को धान का फसल काटते समय गाते हैं:
पीपर पाके लाल के बगिया मा-
राजा राम सुगा कौंवा हिलोर लगाय-
उतर-उतर कौंवा हम चढ़ी बैठो-
राजा राम सुगा देखी आबो नैहर देश-
पीपर पाके लाल के बगिया मा...

Posted on: Feb 23, 2019. Tags: CG KAUSHILYA ODGI SONG SUGA SURAJPUR VICTIMS REGISTER

ईट ला काटी-काटी ये चौरा छवावे हो...डोमकच्छ गीत-

ग्राम पंचायत-रामपुर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सोहानू एक डोमकच्छ गीत सुना रही हैं:
ईट ला काटी-काटी ये चौरा छवावे हो-
य ईट ला काटी काटी-
झालर खूटा लोलो हमार मडवा छवाय-
ईट ला काटी-काटी ये चौरा छवावे हो...

Posted on: Feb 22, 2019. Tags: CG DOMKACHCHH ODGI SOHANU SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

वरकर चाइये सुनही न पायों मोर सुगा...सुगा गीत-

ग्राम पंचायत-खोहिर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुकवरिया और जल कुंवर एक सुगा गीत सुना रहे हैं:
वरकर चाइये सुनही न पायों मोर सुगा-
आ गये ससुर लेवना-
ससुर के सांथ हम नही जाई मोर सुगा-
घुंघटा खोलत दिन जाये-
वरकर चाइये सुनही न पायों मोर सुगा...

Posted on: Feb 22, 2019. Tags: CG ODGI SONG SUGA SUKAWARIYA SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »