स्वास्थ्य स्वर : शीघ्रपतन का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी शीघ्रपतन का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सफ़ेद कनेर का जड़ का छाल को गाय के दूध में उबाले, और उसका दही बनायें इस दही का माखन निकालकर कर पान के पत्ती में रखकर के सेवन करने से लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399. (182107) GT

Posted on: Dec 02, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

बस्तर : हिंसा से पीड़ित महिला की समस्या...

ग्राम-पंचायत-कन्हार गाँव, पटेलपारा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी पोटाई बता रही हैं कि दिनांक 09-07-2016 को उनके पति स्व: श्री गमर सिंह पोटाई को नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर बताकर रात को लगभग 11:00 बजे घर से उठाकर ले गये और उन्हें मार दिया गया| उन्हें बच्चे का पालन पोषण करने और जीवन यापन करने में दिक्कत होती है| प्रशासन द्वारा 50,000 रूपये आर्थिक मदद दिया गया था| परिवार में चार सदस्य हैं| उनका कहना है सरकार परिवार के किसी सदस्य को नौकरी दिलाये जिससे परिवार का गुजारा हो सके| संपर्क नंबर@7647070042. ID(182027)R.M

Posted on: Dec 02, 2020. Tags: BOLKAR REPORT SONG VICTIMS REGISTER

तोर चरण मा कर्मा माता दिन रात नवाव माथा...भक्ति गीत-

जिला-मुंगेली, छत्तीसगढ़ से मुकेश राजपूत एक गीत सुना रहें है:
तोर चरण मा कर्मा माता दिन रात नवाव माथा-
तोर जय होयें तोर भक्तिन दाई जय होयें तोर-
दानी राम कहाके घर मा तोर होईस अवतारी-
तय एकादसी मा आयें कुल मै करें उज्यारी-
दानी राम कहाके घर मा तोर होईस अवतारी-
तोर लीला के सुख दाई महिमा गुनी जन गाई-
तोर चरण मा कर्मा माता दिन रात नवाव माथा...(182077) GT

Posted on: Dec 01, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्डिंग के पश्चात् 6 माह का विकलांग पेंशन मिल गया...

ग्राम-बडगांव जामपानी, पोस्ट-पतरापाली, तहसील-बैकनपुर जिला-कोरिया छत्तीसगढ़ से सुरेश कुमार बता रहें हैं कि सी जी नेट के साथियों के मदद से विकलांग पेंशन मिल रहा था, इसलिए सीजीनेट म,इ सन्देश रिकॉर्ड किये जो की सीजीनेट सुननें वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों से बात कर विकलांग पेंशन दिलाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारीयों को एंव सीजीनेट सुनने वाले साथियों को धन्यवाद कर रहें हैं. सम्पर्क नम्बर@9826110664.(180784) GT

Posted on: Dec 01, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

देखो देखो ये गरीब ये गरीबी के हाल...लोक गीत-

मुन्ना लाल भारती पोस्ट रेवटी, जिला-मनिकापुर, उत्तरप्रदेश से एक एक लोक गीत सुना रहे हैं :
देखो देखो ये गरीब ये गरीबी के हाल-
कृष्णा के दर पर विश्वास लेके आया हूँ-
मेरा बचपन का यार है मेरा श्याम-
यही सोच कर के आया हूँ हरी द्वार पालो-
कन्हैया से कह दो हरी द्वार पालो-
देखो देखो ये गरीब ये गरीबी के हाल...(182066) GT

Posted on: Dec 01, 2020. Tags: JAS GEET SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »