बुद्धि का उपयोग नहीं करने से इंसान जो मिलने वाला होता है उसे खो देता है...कहानी
एक समय की बात है जब दिल्ली में सिराजुदौला का शासन हुआ करता था, उनके राज्य में एक ब्राम्हण था जो बहुत गरीब था, उसको भीख मिलती नहीं थी तो एक दिन उसकी पत्नी ने कहा सिराजुदौला के दरबार में जाओ और कहना “जिसको न दे मौला उसको दे सिराजुदौला” ब्राम्हण ऐसा ही किया और जाकर राजा के दरबार में बोलने लगा, ये सुनकर राजा बहुत खुस हुये और उसको पास बुलाकर एक तरबूज दे दिया, तो उसने सोचा राजा सोना चांदी देने के जगह ये क्या दे दिया और उसको रास्ते में एक राही को दे दिया और पूछने पर बताया राजा ने दिया है तो राही डर गया और उस तरबूज को दरबार में लेकर दे दिया, राजा ये देखकर बोला मैंने तो ब्राम्हण को मालामाल करने के लिये तरबूज दिया था लेकिन उसने इसकी कीमत नहीं समझी, वास्तव में तरबूज के अंदर हीरे मोती थे, कहानी का तात्पर्य है इंसान कई बार अपनी बुद्धि का उपयोग नहीं करता और जो मिलने वाला होता है उसे खो देता है|
Posted on: Mar 18, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
अरे लाली लाली झंडा सुफेद रंग डोरिया...गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक गीत सुना रही हैं:
अरे लाली लाली झंडा सुफेद रंग डोरिया-
अरे देखत होई है देभौरा की लोर-
कि झंडा के निसनिया-
अरे गाँधी जो आवय झंडा को लहरावय-
अरे देखत होई है देभौरा की लोर-
अरे लाली लाली झंडा सुफेद रंग डोरिया-
अरे देखत होई है देभौरा की लोर...
Posted on: Mar 18, 2020. Tags: MP RANI REWA SONG VICTIMS REGISTER
दुल्हिन बर पतरी नहीं बजनिया बर थाली...कहावत-
जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व कहावत के माध्यम से संदेस दे रहे हैं जैसे
दुल्हिन बर पतरी नहीं बजनिया बर थाली अर्थात योग्य व्यक्ति को अधिकारों से वंचित कर देना और अयोग्य को अधिकार प्राप्त हो जाना, आज के समय में कुछ ऐसा ही हो रहा है, योग्य व्यक्ति मारे मारे फिर रहे हैं और अयोग्य व्यक्ति चापलूसी करके अच्छे पद पर जा रहे है और योग्यता नहीं होने के कारण कुछ कर नहीं पा रहे हैं|
Posted on: Mar 18, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHRAV
स्वास्थ्य स्वर : कुष्ट रोग को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल कुष्ट रोग को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, हल्दी, सुनबेरू, चीनी और बाउची को बराबर मात्रा में लेकर पीकर छान लें, उसके बाद रात को आधा चम्मच चूर्ण गर्म पानी में भिगो दे उसके बाद सुबह पानी को निकालकर शहद मिलाकर सेवन करें, 5 माह तक इसका उपयोग करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी लेकर उपयोग कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Mar 18, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
पानी रे पानी रे पानी बरसे पानी...जस गीत-
खैरागढ़, जिला-राजनांदगाव (छत्तीसगढ़) से जाया मुंडे एक जस गीत सुना रही हैं:
पानी रे पानी रे पानी बरसे पानी-
दाई तोर आंखी ले बरसे पानी-
नदिया नरवा छलकत है-
घर के सिंगार करत है-
तोर हाथ मा हवय सब के जिंदगानी-
दाई तोरे आँखि ले बरसे पानी...
