Impact : काम नहीं होने से मकान का किराया देने में दिक्कत हो रही थी, किराया माफ़ हो गया...
ग्राम पंचायत-बिडौहां, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रेखा वर्मा बता रही हैं कि वे लॉक डाउन के कारण काम नहीं कर पा रही हैं जिसके कारण पैसे नहीं मिल पाते हैं ऐसे में रूम का किराया देने में समस्या आ रही थी जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट के रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद उनका एक माह का किराया माफ़ कर दिया गया है इसलिये वे मदद करने वाले श्रोताओं और माकान मालिक को धन्यवाद दे रही हैं : संपर्क नंबर@7582076431.
Posted on: Apr 15, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MP REKHA VARMA REWA SONG VICTIMS REGISTER
Chhattisgarhi Bultoo (Bluetooth) : 15 April 2020...
श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं बाबूलाल नेटी और रजोंती मंडावी| इस रेडियो कार्यक्रम में आज देश में फैले महामारी के बारे में बताते हुये, जागरूकता संदेस दिया जा रहा है इसमे लोग गीत गा रहे हैं और आज कोरोना महामारी से बचने के लिये क्या करना है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेसो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|
Posted on: Apr 15, 2020. Tags: BABULAL NETI BULTOO RADIO RAJONTI MAN SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना मुक्त होने तक सबको है कष्ट सहना...कोरोना गीत-
कमल विहार, रायपुर (छत्तीसगढ़) से टिकई दास धार कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
लॉक डाउन के रहते सब दूर दूर रहना-
कोरोना मुक्त होने तक सबको है कष्ट सहना-
लॉक डाउन के रहते सब दूर दूर रहना-
अर्जी है मजदूरों से जो रोज कमाते खाते थे-
बिनती है बिखारियों से जो भीख मागते थे-
भूख कष्ट समय की मार सबको है सहना-
कोरोना मुक्त होने तक सबको है कष्ट सहना...
Posted on: Apr 15, 2020. Tags: CG CORONA SONG RAIPUR SONG TIKAIDAS DHAR VICTIMS REGISTER
Positive Story : मुस्किल समय में सरकार से मदद मिल रहा है...
ग्राम पंचायत-विदौहां, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रेखा वर्मा बता रही हैं कि आज कोरोना के कारण देश में लॉक डाउन है जिसके कारण लोगो को मुस्किलो का सामना करना पड रहा है, राशन, सब्जी, भोजन पकाने के लिये इंधन की आवश्यकता होती है, एसी स्थिती में सरकार ने सहायता प्रदान की है, महिलाओं के खाते में 500 रुपये और गैस भराने के लिये 700 रुपये दिया गया है, इसलिये पंचायत के सभी
महिलायें इसके लिये सरकार को धन्यवाद दे रही हैं |
Posted on: Apr 15, 2020. Tags: MP POSITIVE STORY REKHA VARMA REWA SONG VICTIMS REGISTER
Narayanpur Bultoo Radio in Hindi : 15th April 2020..
Today Keerti Sahu is presenting Bultoo Radio in Hindi, In this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
