अधिकारी ने आख़िरी तारीख के बाद नए फ़ार्म भराकर चयन कर लिया, कोई शिकायत नहीं सुनता...
ग्राम-सेवरा, पंचायत-गुरी, जिला-पलामू (झारखण्ड) से नन्दलाल यादव बता रहे है कि ग्राम पंचायत गुरी में स्वयंसेवक पद के लिए लोगो ने फार्म जमा किया था लेकिन BDO विश्रामपुर ने आख़िरी तिथि के बाद में नए फार्म डलवाकर लोगो का चयन किया. इस संदर्भ में DC के पास शिकायत किये और जिला पंचायत में भी किये लेकिन कोई हल नहीं निकला इसी मुद्दे को लेकर ग्राम जन अनंत मिश्रा,अजित मिश्रा से बात की गई उनका भी यही कहना है कि फर्जी तरीके से नियुक्ति किया गया है और जिन लोगो ने पहले नियम अनुसार फार्म जमा किया गया था उनके साथ न्याय किया जाये और दोषियो के खिलाफ कड़ी करवाई की जाए| DC@07250846612, BDO@08873429339. नन्दलाल@9006393544
Posted on: Feb 28, 2017. Tags: NANDLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: शरीर में सूजन (फुन्नी रोग) का घरेलू उपचार-
ग्राम-कुमली, पोस्ट-बाड़ीभानपुर, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मिट्ठनलाल यादव आज फुन्नी रोग के घरेलू उपचार के बारे में बता रहे हैं. इस रोग में सूजन शरीर के निचले हिस्से से शुरू होता है और उसके बाद धीरे धीरे शरीर के ऊपरी हिस्से जिसमे हाथ, पैर एवं चेहरा भी सूज जाते है. वे बता रहे हैं कि एक वन औषधि जिसे काकोड़ा कहते हैं जिसकी सब्जी भी बनाते हैं, काकोड़ा) के कांदा को लाकर उसे सुखाया जाता है और इसे आलू के टुकड़ों की तरह छोटे छोटे काट लें और फिर कूट-कूट कर उनका पावडर बना लें और फिर रोगी को सुबह-शाम खाली पेट दो-दो चम्मच दे. धीरे-धीरे लगभग दो हफ्ते में रोगी को आराम हो जायेगा। इस रोग का एकदम जल्दी ठीकहोना होना भी ठीक नहीं है. मिट्ठनलाल@7828287936
Posted on: Feb 27, 2017. Tags: MITTHANLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : अकौना के औषधीय गुण...
ग्राम-कुम्हली, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मिट्ठन लाल यादव अपरस की बीमारी जिसमे शरीर में खुजली होती, घाव होता है जिसे सोरायसिस चर्मरोग भी कहते है जो अक्सर पैरो में और हाथो में होता है वे आज इसके घरेलू इलाज के बारे में जानकारी दे रहे है वे कह रहे हैं कि अगर आप को या किसी को अपरस की बीमारी है तो उस जगह पर अकौना के पौधे का दूध का लेप लगाये एवं उसके ऊपर ग्रीस भी लगाये तो नमी बनी रहती है और थोड़े दिन में अपरस ठीक हो जाता है । अकौना का वे एक और गुण बता रहे हैं कि अकौना की जड़ को छीलकर उसके छिलके को एक चम्मच पाउडर बना के खाया जाये तो जो पेट के कीटाणु होते है वो ख़त्म हो जाते है| मिट्ठन लाल यादव@7828287936
Posted on: Feb 26, 2017. Tags: MITTHANLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER
भालू और बबर शेर शमशेर रहते थे...बाल कविता
ग्राम-तिर्कुंडा, तहसील-रामानुजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कक्षा ४ के छात्र मनेश यादव एक कविता सुना रहे हैं:
भालू और बबर शेर शमशेर रहते थे-
बात पुरानी दोस्ती पक्की चुप-चुप कहते थे-
कभी घूमते जंगल में कभी नगरी में रात बिताते-
कभी मिलकर खाना कभी भूखे ही सो जाते थे-
न ही झगडा न ही दुश्मनी न ही आनाकानी-
बार-बार मानते तुझे कभी न करते मनमानी...
Posted on: Feb 23, 2017. Tags: MANESH YADAV SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our only handpump got repaired after report on CGnet, thanks...
ग्राम-धौड़ा, पंचायत-प्रकरखार, पोस्ट-लुर्गिकला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामविलास यादव बता रहे है कि इनके गाँव में पानी की समस्या थी और बार बार अनुरोध करने पर भी अधिकारी नहीं सुन रहे थे तो इन्होने उसके बाद सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया कि इनके गाँव में पानी की समस्या है रिकॉर्ड होने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया फिर उनके गाँव के एकमात्र हैण्डपम्प में जो 10 पाइप लगे थे तो उसी में और 2 पाइप लगा दिए तो हैण्डपम्प से अब पानी आने लगा है इसलिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे है और वे आशा करते हैं कि सीजीनेट सुनने वाले साथी ऐसे ही दबाव बनाते रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याएँ हल होती रहेंगी। रामविलास यादव@9617565939
