किसान स्वर : गांव में लोग सब्जी उगाकर अपना जीवन यापन करते हैं…
ग्राम-सरहरी, ब्लाक, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धर्मदेव बता रहे हैं, वे खेती का काम करते हैं, फसल उगाने के लिए जुताई करते हैं, उसके बाद खांचा बनाकर उसमे बीजा लगाया जाता है, खेती में वे आलू और टमाटर की सब्जी उगाते हैं, अपने उगाए सब्जी का वे खुद के खाने के लिए तो उपयोग करते हैं, सांथ ही बजार में बेचते भी है, जिससे परिवार का पालन पोषण होता है, इसके अलावा वे मजदूरी का काम भी करते हैं | धर्मदेव@9754684672.
Posted on: Feb 24, 2019. Tags: CG DHARMDEV PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत 2 महीने काम किया, लेकिन काम का पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-धर्सेडी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीता बाई बता रही हैं, वो मूसर पतेरा गांव में रहती हैं| उन्होंने रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत 2 महीने काम किया, जिसका पैसा नही मिला| उनका कहना है, खाते में पैसा आ चुका है लेकिन बैंक अधिकारी पैसा नही दे रहे हैं, उन्होंने कई बार दस्तावेज की फोटोकॉपी कराकर बैंक में जमा किया| लेकिन उसके बाद भी पैसा नही मिला| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: केCEO@9926192534, कलेक्टर@9826443377, सरपंच@9009701570, सचिव@9009012493.
Posted on: Feb 24, 2019. Tags: CG ODGI PAYMENT SITA BAI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WAGE
हमें शौच के लिए खुले में जाना होता है, शौचालय के लिये आवेदन करते हैं लेकिन काम नहीं होता...मदद की अपी
गूंजीकोतरिया बहरा, ग्राम-आमाडांड, पंचायत-धर्सेडी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिव प्रसाद बता रहे हैं, उनका शौचालय नही बना है, उन्हें शौच करने के लिए बहार खुले में जाना पड़ता है| जिससे दिक्कत होती है| वही गांव के निवासी रामनाथ आयाम का कहना है, ऐसे कई घर हैं, जिनके घर शौचालय नहीं बना है और कई अधूरे पड़े हैं| बहार शौच करने पर 500 रुपये का जुर्वाना लगता है, लेकिन जब शौचालय बना ही नहीं तो कहां शौच करें| उन्होंने इसके लिये गांव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया| लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534, सरपंच@9009701570. संपर्क नंबर@8889388974.
Posted on: Feb 23, 2019. Tags: CG PROBLEM SHIVE PRASAD SONG SURAJPUR TOILET VICTIMS REGISTER
हमारे पारा में पानी की समस्या है, आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती...कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कोल्हवा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुकवरिया, सरिता, सरस्वती बता रहे हैं कि उनके गांव के पटेल पारा में पानी की समस्या है| पारा में 15 घर है| पानी के लिये पारा के लोग नदी जाते हैं| निवासियों ने पारा में हैण्डपंप लगवाने के लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन अधिकारीयों की तरफ कोई जवाब नही मिल रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर पारा में हैण्डपंप लगवाने में मदद करें: PHE@9926192534. सरिता साहू@9753668651.
Posted on: Feb 23, 2019. Tags: CG ODGI PROBLEM SONG SUKAWARIYA SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER
हमने सड़क निर्माण में 2016-17 में काम किया था, लेकिन अब मजदूरी भुगतान में लिये आवेदन करने पर कोई ध्यान न
तरईया पारा, ग्राम पंचायत-धर्सेडी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामनाथ आयाम बता रहे हैं, उन्होंने मनरेगा योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण में धर्सेडी से भवर खोह तक 2016-17 में काम किया था, उनके सांथ कई लोगो ने काम किया था| जिसका मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ| अपनी समस्या को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया| अधिकारी आश्वासन देतें हैं, लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534. संपर्क नंबर@8889388974.
