जिन लोगो के पास कोई प्रूफ़ नहीं होगा...कविता-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा एक कविता सुना रहे हैं:
जिन लोगो के पास कोई प्रूफ़ नहीं होगा-
उसे हम पाकिस्तान बंगला देश भेजवायेंगे-
जिस पाकिस्तानी बंगलादेशी हिंदियो पास कोई प्रूफ़ नहीं होगा-
उसे हम भारत में नौकरी और माकान मुफ्त में दिलायेंगे-
जो भारत के बेरोजगार को नौकरी दे नहीं सकते-
सलवा जुडुम के डर से भागे आदिवासियों को माकन जमीन दे नहीं सकते-
सुप्रीम कोट के द्वारा आदेश करवाते हैं...

Posted on: Jan 02, 2020. Tags: BHAGIRATH VARMA CG POEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

मै बंदत हो दिन रात रे मोर धरती मईया जय होवय तोर...गीत-

ग्राम-गारे, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से शमीर सिदार एक भजन सुना रहे हैं :
मै बंदत हों दिन रात रे मोर धरती मईया जय होवय तोर-
मोर छईयां भुईयां जय होवय तोर-
सुरु जोत मा करो आरती तोरे पईंया लगो-
मै बंदत हों दिन रात रे मोर धरती मईया जय होवय तोर-
मोर छईयां भुईयां जय होवय तोर-
सुरु जोत मा करो आरती तोरे पईंया लगो...

Posted on: Jan 02, 2020. Tags: CG RAIGARH SHAMIR SIDAR SONG VICTIMS REGISTER

Impact : संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद आर्थिक सहायता राशि मिली...

ग्राम-मनुन, तहसील-धर्मजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से जितेंद्र नरसिंह राणा
जो सांसद प्रतिनिधि हैं बता रहे हैं कि ग्राम मनुन में एक बालिका की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी जिसको सरकार की ओर से 4 लाख रूपये आर्थिक सहायता राशि मिलनी थी लेकिन राशि मंजूर होने के बाद भी नहीं मिल रही थी क्योंकि पिता के नाम में त्रुटी हो गयी थी, शिकायत करने के बाद भी काम नहीं हो रहा था तब उन्होंने सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड कराया जिसके कुछ दिनों के बाद सहायता राशि मिल गयी इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओ और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7724949998.

Posted on: Jan 01, 2020. Tags: CG IMPACT STORY JITENDRA SINGH RANA RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग नाशक घरेलू नुस्खा -

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, बाउची का 250 तेल, दारूल हल्दी 500 ग्राम, करंज 500 ग्राम, पवाड बीज 500 ग्राम, हल्दी 500 ग्राम, बछ 500 ग्राम, मालकांगनी के बीज 500 ग्राम लें, सभी को पीस कर दरदरा चूर्ण बना लें, उसके बाद 1 लीटर पानी में डालकर उबालें जब आधा रह जाये तब उसमें आधा लीटर तेल डालकर उबालें जब पूरा पानी जल जाये केवल तेल बचे तो उसे छानकर ठण्डा कर रख लें, इसके बाद तेल को चर्म रोग में उपयोग कर सकते हैं खाने में चना, मूंग, भूंजी मछली का प्रयोग न करें संबंधित विषय पर जानकारी लेकर उपयोग करें : संपर्क नंबर@111061399.

Posted on: Jan 01, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मिर्गी बीमारी का घरेलू उपचार -

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी मिर्गी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अनार की पत्ती 50 ग्राम और गुलाब का फूल 50 ग्राम लें, उसके बाद 10 ग्राम अनार की पत्ती और 10 ग्राम गुलाब के फुलों को 500 ग्राम पानी में उबालें, जब पानी आधा बच जाये तब 10 ग्राम देशी गाय का घी मिला कर गुनगुना रहने पर सुबह शाम सेवन करने से एप्लेसी मिर्गी में आराम हो सकता है, भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर, नमक का सेवन कम करें, नशा न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Dec 31, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »