छत्तीसगढ़ी गीत : चिरई बोले राती चिरई बोले राती...

ग्राम-कोटया, थाना प्रतापपुर विकासखंड, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़ ) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
ओ चिरई बोले राती चिरई बोले राती-
नूनी परदेशिया चिरई बोले राती-
नूनी तोर जतिया चिरई बोले राती-
लडिका रोबय चिलिर चलर रात के बहाती-
तोर मोर भेटं होगे नरबा के नहाती-
नूनी तोर जातिया चिरई बोले राती-
नूनी परदेशिया चिरई बोले राती-
चिरई बोले राती चिरई बोले राती...

Posted on: Oct 23, 2019. Tags: CG MEWALAL DEWANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

उधारी से शौचालय बनवाया, तीन वर्ष हो गए पैसे अभी तक नही मिले ...कृपया मदद करे-

ग्राम-भीरा (कलारपारा) पंचायत-बेनूर, जिला-नारायणपूर(छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट, को कलारपारा भीरा गाँव के सोमराम सदा, जगेशर शिवा बता रहे रहे है, कि शौचालय निर्माण का पिछले तीन वर्षो से पैसा नहीं दिया| पंचायत सचिव सरपंच के द्वारा बताया गया था कि शौचालय नहीं बनायेंगे तो, राशनकार्ड का लाभ नहीं देंगे, बोले कि बना लो पैसा दे देंगे| लेकिन क़र्ज़ लेकर अपने पैसे से शौचालय बना लिए तीन वर्ष हो गए अभी तक पैसा नहीं दिया, सीजीनेट के माध्यम से मांग कर रहे है, कि सरकार के द्वारा मिलने वाली राशी का लाभ दिया जाये| इस हेतू कई बार सरपंच, सचिव को बोले लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं. आप सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है, कृपया मदद करे| आप इन नम्बरों पर फोन कर दबाव डाले. सरपंच नारायण मरकाम@7587283376. अधिक जानकारी के लिए-प्रदीप दिवान@9407926497.

Posted on: Oct 22, 2019. Tags: KANHAILAL KEWAT NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

30 सालों से विधवाओं को पेंशन नहीं मिल रहा, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-बाग़झर, पंचायत-चिनारी, जिला-नारायणपूर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट गाँव कि महिलाओं से बात कर रहे है| गाँव कि लीला देवी एवं अन्य महिलाएं विधवा पेंशन नहीं मिलने कि समस्या के बारे बता रहीं है.पिछलें 20-30 वर्षों से पेंशन नहीं मिल रहीं हैं, इस समस्या को लेकर पंचायत सरपंच को कई बार बोल चूके है, परन्त आज-कल कर टाल देते है| पेंशन नहीं मिलने से जिविका चलाने में परेशानी होती है. कृपया आप सभी सीजीनेट सुनने वाले मित्रो से अनुरोध है कि, दियें गए नम्बरों पर फ़ोन कर समस्या समाधान के लिए दबाव बनाएं ताकि पेंशन मिल सकें- विस्तार से जानकारी के लिए संपर्क-उमेश कश्यप@8770759604. सरपंच@8103759938. पंचायत सचिव गणेश देवांगन @7587499033.

Posted on: Oct 22, 2019. Tags: KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

भक्ति गीत : आस लगा के तुम्हरो शरण मा टिकों मै माँ पांव...

ग्राम-छुलकारी,पोस्ट पसला,जिला अनुपपूर (मध्यप्रदेश ) से लल्लू केवट एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
आस लगा के तुम्हरो शरण मा टिकों मै माँ पांव-
तुम्हरो कृपाल तुम्हारो दाई गाँओ अमृत गाथा-
सुना ओ दाई सुना ओ बहिनी मईयां के महिमा बतावा थे-
चंद्रदेशनी बल-थल दाई अमृत गाथा गावा थे-
चन्द्रदेशनी बन मग चारक छोटे बहिनी मन मग-
आस लगा के तुम्हरो शरण मा टिकाऊँ मै माँ पांव...

Posted on: Oct 21, 2019. Tags: ANUPPUR LALLU KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ी गीत : बारी में चरे लाल मैना- देखत नैना नइ मानेगा-

ग्राम-कोटिया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहा है.
बारी में चरे लाल मैना-
देखत नैना नइ मानेगा-
हो देखत नैना नइ माने कागा-
देखत नैना नइ माने जी-
बारी में चरे लाल मैना-
देखत नैना नइ मानेगा-
हरदी ला पिसे, मिर्चा ला पिसे-
तोर तो जवानी टूरि, गज़ब है बिसे-
बारी में चरे लाल मैना-
देखत नैना नइ मानेगा-
हो देखत नैना नइ माने कागा-
देखत नैना नइ माने जी...

Posted on: Oct 21, 2019. Tags: MEVALAL DEVANGAN SARGUJA CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »