स्वास्थ्य स्वर: सर्दी,जुकाम,नजला,सिर दर्द,आधा सिर दर्द,का घरेलू उपचार...
मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज हमें सर्दी, जुकाम, नजला, सिर दर्द,आधा सिर दर्द का घरेलू उपचार बता रहे है, ध्यान पूर्वक सुने व इसका प्रयोग करे,विधि-आजवाईन सत्व ६,ग्राम,पोदीना सत्व ६,ग्राम,कपूर ६,ग्राम, इन सबको साफ़ कर १ काँच की शीशी में भरकर १५,ग्राम बादाम का तेल डालकर मिश्रण कर ३ दिनों तक धूप में रखे जब यह अच्छे मिल जाये तब उसका प्रयोग करे| मात्रा- १-१ बूंद तेल नाक में दिन में दो बार डाले अन्दर की और खीचें जिससे दिमाग में कचरा भरा हुआ है निकल जाये, और सर्दी,जुकाम,नजला,सिर दर्द,आधा सिर दर्द, में भी आराम लगता है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399
Posted on: Mar 22, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: जलने पर घाव सुखाने के लिए उपयोगी तेल बनाने की विधि...
मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज जलने पर घाव सुखाने के लिए उपयोगी तेल बनाने की विधि के बारे में जानकारी दे रहे है,जो घाव सुखाने में करने मदद करता है और आप यह अपने घर में ही बना सकते हैं, तिल ५०gm, चावल २५gm,दोनों को पानी में मिलाकर एक साथ पीस लेवे, इसके बाद जले हुए स्थान पर लगावे इससे जलन व दर्द से भी राहत मिलती है, इसका प्रयोग लगातार करना चाहिए जले हुए स्थान को धोने की जरुरत नहीं पड़ती आप लेप के ऊपर लेप लगा सकते है, जब तक घाव नहीं सूखता है आप यह औषधि लगा सकते है, परहेज मिर्च मसाला, तेल, खटाई कम करे एवं नशा नही करे| अधिक जानकारी के लिए संपर्क वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399
Posted on: Mar 21, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: "हल्का जुलाब" पेट साफ़ करने की विधि
मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़)से वैद्य एच.डी.गाँधी आज “हल्का जुलाब” से पेट साफ़ करने की घरेलू विधि बता रहे, यह आप आपके घर में पाए जाने वाले वनस्पतियों से ही बना सकते हैं :-वे बता रहे हैं की सोठ ५०,ग्राम, सौफ ५०,ग्राम, छोटी हरड़ (सिकी) ५० ग्राम, सेंधा नमक ५०,ग्राम इन सभी को साफ़ कर काट पीटकर सुरक्षित रख लेवे। मात्रा-१-१ चम्मच चूर्ण खाना खाने के बाद गर्म पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करे, लगातार तीन दिन तक और जरुरत पड़ने पर प्रयोग करे| उपचार के दौरान परहेज-मिर्च मसाला, तेल, खटाई गरिष्ट भोजन का सेवन कम करे, नशा न करे, हल्के भोजन का प्रयोग करे| अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे-वैद्य एच.डी.गाँधी@ 9111061399
Posted on: Mar 21, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : गैस हरण चूर्ण...
मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज गैस हरण चूर्ण के बारे में जानकारी दे रहे है, जो गैस की समस्या से छुटकारा पाने में मदद करता है और आप यह अपने घर में ही बना सकते हैं और इससे आपका बजट भी नहीं बिगड़ेगा. वे बता रहे हैं कि पुदीना की पत्ती 100gm, सौप100gm, धनिया 100gm, अनार दाना 150gm, मिश्री 200gm, इन सभी को काट पीटकर कूटकर चूर्ण बना लेवे एवं सुरक्षित रख लेवे।मात्रा-एक चम्मच चूर्ण खाना खाने के आधा घंटे बाद गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करे लाभ होगा| परहेज मिर्च मसाला, तेल, खटाई कम करे एवं नशा नही करे| अधिक जानकारी के लिए संपर्क वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399
Posted on: Mar 19, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : मिर्गी का घरेलू उपचार
मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गांधी मिर्गी बीमारी का एक घरेलू औषधीय उपचार बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि जिन सांथियो को मिर्गी की समस्या हो वे बेल की तीन पत्तियों वाले 12 सेट और 10 नग काली मिर्च को मिलाकर एक कप पानी में पीस कर जूस बना लें, बेल का पेड़ आम तौर पर गाँव और शहर में भी मिल जाता है जिसका धार्मिक उपयोग भी होता है और सुबह-शाम खाली पेट में एक-एक कप सेवन करे इससे लाभ होता है तीन महीने तक लगातार उपयोग कर सकते हैं, जिससे इस रोग पर काम खर्च में और बगैर किसी साइड अफेक्ट के उपचार हो सकता है. तेल, खाटाई मिर्च, मसाला का सेवन कम करे,नशा न करें और नींद पूरी करें| एच.डी.गांधी@9111061399.
