गांव में तीन साल से हैण्डपंप खराब है, कृपया मदद करें-

ग्राम-मुरकीनार, पंचायत-कपानार ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम बता रहे हैं, उनके गांव में तीन साल से हैण्डपंप खराब है| वहां के लोग दुर से पानी लाकर पीते हैं| पारा में पानी की समस्या को दूर करने के लिये आवेदन किये थे लेकिन कोई काम नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@7587361492, CEO@9406016762.

Posted on: May 19, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER

गांव एकमात्र हैंडपंप 5 साल से खराब है, नाले का पानी पी के लोग बीमार पड़ रहे हैं...

ग्राम-बाड़े काक्लुर कुसेपालपारा,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से मुय्या बता रहा हैं,की उनके पारा में 32 घर के परिवार हैं,वहां का एकमात्र हैंडपंप पिछले पांच साल से ख़राब हैं। उस पारा की महिलायें 1 किमी दूर नाला से पानी लाते हैं। गर्मी के दिनों में नाला का पानी सूख जाता हैं, और ऊपर से वनस्पति गिर कर सड़ जाते हैं। वहां पूरा पानी गन्दा हो जाता हैं, और बारिश के दिनों में नाला से गन्दा पानी आता हैं। वहां के ग्रामीण उस को पानी को पीकर बीमार पड़ रहे हैं। इसके लिए कई बार शिकायत किये हैं, पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिये गए नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण करे|सचिव@7587020974. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.

Posted on: May 18, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG MUYYA PROBLEM WATER

हमारे में आंगनबाड़ी केंद्र आधुरा बनाकर छोड़ दिए हैं कृपया पूरा बनवाने में मदद करे...

ग्राम-मुतानपाल पटेलपारा,ब्लॉक-बास्तानार,जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामू पोयाम बता रहे है उनके गाँव में आंगनबाड़ी केंद्र अधुरा बनाकर छोड़ दिए हैं,आज तक 6.7 साल हो रहा हैं|आंगनबाड़ी में पड़ाई करने वाले बच्चे दुसरे गाँव जाकर पड़ाई कर रहे थे गाँव दूर होने करण अभ नहीं जा रहे हैं|उसे पूरा बनवाने के लिए कई बार बता सुके हैं पर कार्यवाही नहीं हुआ इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिया गया नंबर पर बात कर गाँव की आंगनबाड़ी को पूरा बनवाने में मदद करे| संपर्क नंबर@9098578822. सरपंच @9479155488. साचिव@7697581375. कलेक्टर@8488956694. CEO@8406016762.

Posted on: May 18, 2022. Tags: AANGANBADI BASTANAR BASTAR CG PROBLEM RAAMU POYAM

हमारी जमीन मे टावर लगा है लेकिन आज तक मुआवजा नहीं मिला, कृप्या मदद करें...

ग्राम नंगापारा, पंचायत-बुरुगुमपाल, ब्लाक-तोकापाल, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पाकलू पोडियम बता रहे हैं कि उनके जमीन में बिजली का टावर लगा है, जो कि जगदलपुर से बारसूर तक गया है, लेकिन किसी को आजतक मुआवजा नहीं मिला है। उनके साथ उनके कई ग्रामवासियों के जमीन पर भी टावर लगा है। टावर लगते समय कहा गया कहा गया था कि जिसके जमीन में टावर लगेगा उसको मुआवजा मिलेगा, ऐसा आश्वासन दिए थे। उन्हें एक रसीद भी दी गई थी| अब वे चाहते हैं कि हमको मुआवजा मिलना चाहिए। कृप्या मदद करें: पाकलू@7898187901, सरपंच@7067117478, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: May 18, 2022. Tags: BASTAR CG COMPENSATION ELECTRICITY PROBLEM TOKAPAL

हैण्डपंप नही होने के कारण एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, कृप्या मदद कि अपील-

रामसिंह बघेल ग्राम पंचायत-बड़ेकर्मा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं की उनके गांव में कई दिनों से हैंडपंप खराब है। एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। वहां 40 घर जनसंख्या है। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किए थे लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6260256870, कलेक्टर@8458956694, सीईओ@90040237600.

Posted on: May 18, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM RAMSINGH BAGHEL WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »