हमारे पंचायत से आश्रित ग्राम जाने के लिए 6 किमी तक सड़क नहीं बना है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत पालम, ब्लॉक लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ से सरपंच सुकलूराम कश्यप बता रहे हैं कि पंचायत से आश्रित ग्राम पुसपाल जाने के लिए 6 किमी दूर तक सड़क नहीं बनी है। लोगों को बाजार आने जाने में बहुत मुश्किल होती है। इस संदर्भ में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लकें सुनवाई नहीं हो रही है। कृपया दिए हुए नंबरों में बात कर इनकी समस्या का समाधान कराने में मदद करें। पीड़ित व्यक्ति- 7647007595, CEO- 8889251366, कलेक्टर- 8458956694
Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PALAM PROBLEM ROAD SUKLURAM KASHYAP
हमारे गांव में पिछले 5 साल से शौचलय अधूरा है, हमें मजबूरन जंगल जाना पड़ता है...
ग्राम पंचायत- दाबपाल, ब्लॉक- लोहांडीगुड़ा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से परशुराम कश्यप बता रहे हैं कि उनके गांव में शौचालय निर्माण अधूरा हुआ है। कई घरों में केवल दीवार बनाई गई है लेकिन टंकी नहीं बना है। निर्माण कार्य 5 साल पहले शुरू हुआ था। लोगों को मजबूरन जंगल जाना पड़ता है। दिए हुए नंबर में बात कर के समस्या का समाधान करवाने में मदद करें। पीड़ित व्यक्ति- 7587335790, सरपंच- 8815621820, कलेक्टर- 8458956694, CEO-8889251366
Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BASTAR CG DABPAL LOHANDIGUDA PARSURAM KASHYAP PROBLEM TOILET
हमारे गाँव में लाइट नहीं हैं लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता हैं बताने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं कृ
ग्राम-लालापाल,जिला-दंतेवाड़ा,(छत्तीसगढ़) से भीमा मांडवी बता रहे हैं,की उनके गाँव में सरकारी से रोड लाइट हैंडपंप की कुछ सुविधा नहीं हैं,वहां के लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता हैं|उस गाँव में छोटे छोटे बच्चे हैं जो पदाई करना चाहते हैं,उनको पढाई करने में दिक्कत हो रही हैं|और सरकार से वैसे कुछ सुविधा नहीं होने के करण उस गाँव के कुछ ग्रामीण तेलंगाना सारपाका जाकर रहा रहे हैं,इसके लिए कलेक्टर से भी बात किये हैं|पर आज तक निराकरण नहीं हुआ अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं|संपर्क नंबर@7993586290. कलेक्टर@9407775757.
Posted on: Sep 27, 2021. Tags: BHEEMA MANDAVI CG LIGHT DANTEWADA LALAPAAL PROBLEM
गांव में पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी होती हैं, कृपया मदद करें...
मोहचा पदमगुड़ा, घोसूराम कश्यप, ग्राम पंचायत-पखनार, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं कि उनके गांव में 5 मीटर का पुलिया नहीं बना है। बरसात के दिनों में नदी में पानी भर जाता है। लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने सचिव व सरपंच को कई बार बोले हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दियें गयें नंबरों से बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: कलेक्टर@8458956694, CEO@8889251366, सम्पर्क नंबर@9479015366.
Posted on: Sep 27, 2021. Tags: BASTAR CG DAM GHOSURAM KASHYAP LOHANDIGUDA PROBLEM WATER
अब चो बस्तर कितर सुन्दर...हल्बी गीत-
ग्राम-बड़ेकिलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चांदनी ठाकुर एक हल्बी गीत सुना रहीं है:
अब चो बस्तर कितर सुन्दर-
धूम के फुले भले रे-
हुड़का मांदर घूम-घूम-
के डिंग डोंगरी फैलिस रे-
अब चो बस्तर कितर सुन्दर... (180319)
