माटी पुकारे तुझे देश पुकारे आजा रे बापू आ जा रे...बापू गीत

रामबाग चौरी, मुजफ्फरपुर (बिहार) से निधि वर्मा एक गीत सुना रही हैं :
माटी पुकारे तुझे देश पुकारे आजा रे बापू आजा रे-
भूले हम राहे हमें राह दिखा दे आजा रे राह दिखा दे-
ताने लाठी पकड़े चलते थे वो शान से-
जालिम कांपे थर-थर, थर-थर, सुनकर उनका नाम रे-
कच्छा उनका छोटा सा और सरपट उनकी चाल रे-
दुबले से पतले से थे वो चलते सीना तान के-
बंदे में था दम वन्दे मातरम...

Posted on: Mar 02, 2018. Tags: NIDHI VARMA SONG VICTIMS REGISTER

बड़ा नटखट है ये, किशन कन्हैया...गीत

मुजफ्फरपुर (बिहार) से निधि वर्मा एक भजन गीत सुना रही हैं :
बड़ा नटखट है ये, किशन कन्हैया-
का करी यशोदा मैईया-
आ तोहे मैने गले से लगा लूँ-
लागे न किसी की नजर मन में छुपा लूँ-
उड़ गया ऐसे जैसे, जैसे पुरवैया-
मेरे जीवन का तू, एक ही सपना-
जो भी तुझे देखे वो समझे वो अपना...

Posted on: Feb 28, 2018. Tags: NIDHI VARMA SONG VICTIMS REGISTER

कई कंपनियां कर्मचरियों को बिना वेतन और हिसाब दिए निकाल देती है, अधिकारी मदद नहीं करते...

रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा बता रहे हैं कि 22 अगस्त 2017 को कुन्ती बाई, बेलबती, अनूपा के अतरिक्त दो लोगो को विजय प्रथमिसन प्राइवेट लिमिटेड कन्हेरा उर्ला में अवैधानिक तरीके से काम से निकल दिया गया और उसका हिसाब भी नही दिया गया| उन्होंने हिसाब दिलाने के लिए सहायक श्रमआयुक्त रायपुर में 6माह पूर्व आवेदन दिया था, दूसरा मामला विजय मल्होत्रा और रामचंदर सहानी का जिसमे दोनों ने रघुवीर प्राइवेट लिमिटेड में काम किया, जिसका 1 महीने का वेतन और हिसाब दिए बगैर अवैधानिक तरीके से छटनी कर निकाल दिया गया| उन्होंने 7 सितम्बर 2017 को आवेदन दिया था लेकिन दोनों मामलों पर अभी तक कोई कारवाही नही हो रही है इसलिए वे सीजीनेट के संथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर कार्यालय अधिकारी से बात कर निवेदन करे जिससे उन कर्मचरियों का वेतन और हिसाब मिल सके| सहायक श्रमआयुक्त@9407904724. भागीरथी वर्मा@7354216306

Posted on: Feb 27, 2018. Tags: BHAGIRATHI VARMA SONG VICTIMS REGISTER

बेटी हूँ मैं बेटी मैं तारा बनूँगी...बेटियों पर गीत

ग्राम-बाग़चौरई , जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से निधि वर्मा और खुशबु एक बेटियों से सम्बंधित एक गीत सुना रही है:
बेटी हूँ मैं बेटी मैं तारा बनूँगी-
तारा बनूँगी मैं सहारा बनूँगी-
लिखूंगी पढूंगी मैं मेहनत भी करुँगी-
अपने पाँव पर चलके दुनिया को देखूंगी-
दुनिया को देखूंगी दुनिया को समझूंगी-
बेटी हूँ मैं बेटी मैं तारा बनूँगी...

Posted on: Feb 27, 2018. Tags: NIDHI VARMA AND KHUSHBU SONG VICTIMS REGISTER

हम सब भारतीय हैं अपनी मंजिल एक है...देश भक्ति गीत

रामबाग चौरी, मुजफ्फरपुर (बिहार) से निधि वर्मा एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं:
हम सब भारतीय हैं, अपनी मंजिल एक है-
ह ह एक हैं, हो हो एक हैं-
हीर की धरती रानी है सर्ताज हिमालय है-
सदियों से हमने इसको खून से पाला है-
देश रक्षा के खातिर हम सब शीश कटा लेंगे-
बिखरे बिखरे तारे हैं हम एक चुल बुल एक हैं-
मंदिर, गुरुद्वारे भी है यहां और मस्जिद भी है यहाँ-
गिरजा का है घर यार कहीं अल्ला की कहीं है अजान-
रंग बिरंग दीपक है हम लेकिन झिल मिल एक है हम...

Posted on: Feb 27, 2018. Tags: NIDHI VARMA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »