तिना नामोर नाना नामोर नाना रे नाना... गोंडी दीपावली गीत -

ग्राम-मंडागाँव, ब्लॉक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर छत्तीसगढ़ से सोनिया शर्मा के साथ गाँव के जनकाय काडियम जी हैं वे दीपावली के समय में गाया जाने वाला गीत गोंडी में सुना रही हैं:
तिना नामोर नाना नामोर नाना रे तिना नामोर नाना-
पेली मादने बोना लिंगो, पेली मादने बोना या-
पेली मादने बोना लिंगो, पेली मादने बोना या-
पेली मादने बोना लिंगो-
पेली पाटा बोना,पेली पाटा बोना लयोरा-

Posted on: Jun 15, 2018. Tags: SONIYA SHARMA

3 साल पूर्व एक दुर्घटना में विकलांग हुआ था पर आज भी विकलांगता पेंशन नही मिल रहा...

ग्राम पंचायत-किनारी, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से भारत गावड़े बता रहे हैं 3 साल पहले उनके सांथ एक दुर्घटना हो गया था जिसमे वे विकलांग हो गए थे, विकलांगता प्रमाण पत्र भी बना है पर इसके बावजूद उन्हें विकलांगता पेंशन नहीं मिल पा रहा है, आवेदन करने पर अधिकारी कहते है 2002 की गरीबी रेखा की सूची में आपका नाम नही है, जिसके कारण विकलांगता पेंशन नही दिया जा रहा है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करे, जिससे उनको पेंशन मिल सके: CEO@9953924884. भारत गावड़े@7587136325.

Posted on: Jun 15, 2018. Tags: SONG SONIYA SHARMA VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में पानी की समस्या, जानकारी अधिकारियों को दी गई है, लेकिन हल नही हुई है...

ग्राम-टूराखार, ब्लॉक एवं जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से संगीता कोमरा, मानकी बघेल, और शशी कोडोपी(सरपंच) बता रही है कि गाँव में पानी की समस्या है. इस समस्या के बारे में जिला अधिकारी को लिखित में आवेदन दिया गया है|गाँव में एक तालाब है जिसे निर्मला घाट कहते है, जो धंस गया है, जिससे अन्य जरूरतों की पूर्ति हो जाती थी, लेकिन अभी धंस जाने के कारण दुर्घटना का भय बना रहता है| पानी की समस्या बहुत दिनों से है. अभी आंगनवाडी में बोरिंग है उससे गली में पाईप लाईन बिछवाई गई है, बावजूद इसके पानी की कमी हो रही है| इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: C.E.O@9953924884.

Posted on: May 26, 2018. Tags: SONG SONIA SHRAMA KANKER VICTIMS REGISTER

अभिनंदन है गणतन्त्र, अभिनंदन है गणतन्त्र...गणतन्त्र दिवस गीत -

गीतकार-गिरीश पंकज और राजकुमार सोनी के स्वर में गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष गीत प्रस्तुत है:
अभिनंदन है गणतन्त्र, अभिनंदन है गणतन्त्र-
रहे सलामत तू भारत में विफल रहे है षड्यंत्र-
जनगण मन को मान मिले एक सही पहचान मिले-
दमन न हो अभिव्यक्ति का सबको ही सम्मान मिले-
मुक्त गगन में हो विचरण बने यही एक मन-
अभिनंदन है गणतन्त्र, अभिनंदन है गणतन्त्र...

Posted on: Jan 27, 2018. Tags: RAJKUMAR SONI SONG VICTIMS REGISTER

रे रे रेला रे रे रेला रे रे रेला रे रे रेला...गोंडी गीत

ग्राम-यद्जगोंदी, पोस्ट-घटा, तालुका-धनोरा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से सोनी नेताम एक गोंडी गीत सुना रही है:
रे रे रेला रे रे रेला रे रे रेला रे रे रेला-
कुप्पर लिंगो निवा तल्ला ते-
सिंग माउर साजे माता ओ दादा-
तल्ल्त कुप्पर इमा दोहती रो – दुनिया ते सल्ला हिती रो...

Posted on: Feb 24, 2017. Tags: SONG SONI NETAM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »