समूह की अध्यक्ष ने की गड़बड़ी, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-चंपागढ़, ब्लाक-जावा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश ) से इरापल्ली बता रहे हैं कि इनके गाँव में समूह है जिसका नाम है-दुर्गा स्वसहायता समूह| इस समूह की वे सचिव हैं| इस समूह की अध्यक्ष ने इन पर समूह में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है| इनका कहना है कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है| समूह का सारा कामकाज अध्यक्ष ही करती है और इनपर इल्जाम लगा दिया है| इसलिए इन्होंने सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं कि इस गड़बड़ी का पता लगाया जाय व उन्हे दंड दिया जाए| अधिक जानकारी के लिए संपर्क संपर्क नंबर@8305672998.

Posted on: Feb 01, 2022. Tags: JAWA MP PROBLEM REWA SAMUH SWA-SAHAYATA

स्व-सहायता समूह से आर्थिक स्थिति सुधार होता है,

ग्राम-डोडरेपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से दयमती बता रहे हैं| इस समूह में 13 सदस्य हैं और प्रत्येक रविवार को बैठक रखते हैं| बैठक में परिचय के साथ घर व समाज की समस्या की चर्चा कर हल करती हैं| सभी सदस्य 20 रुपये जमा कर लोगों को ब्याज पर देते हैं| यदि किसी को धंधा करना हो तो बैंक में जाकर लोन के लिए बात करते हैं और मिलने पर दुकान, होटल, सब्जी ब्यापार इस तरह का काम करते हैं| आमदनी पैसे को रखकर लोन को पटा देते हैं| पहले घर के मर्द बाहर नहीं जाने देते थे परंतु अब धीरे से समझ रहे हैं| समूह के बैठक में भो जाने देते हैं|अधिक जानकारी के लिए नंबर पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9302458754.

Posted on: Jan 30, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA SAMUH SWA-SAHAYTA

स्व-सहायता समूह की जानकारी

ग्राम-नेगानार (तराईगुड़ा),ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से सुनीता कड़ियारी जी सीजीनेट के श्रोताओं को बता रहे हैं| दीदी स्व-सहायता समूह चलाते हैं, उनके समूह का नाम चम्पापुल है| समूह के सदस्यों की साप्ताहिक मीटिंग होती है और सभी सदस्य कुछ पैसा जमा करते हैं| इन पैसों को समूह के सदस्य व गाँववालों को भी कम ब्याज पर पैसा देते हैं| इस संगठन से गाँव में लोगों को कम ब्याज भी मिलता है और घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक हो रही है| गाँव में कोई समस्या होने पर कुछ समस्या को हल भी करती हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@8435325137.

Posted on: Jan 29, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA SAMUH SWA-SAHAYTA

समूह की चर्चा

ग्राम-माहकापाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से नीलेनदरी भारद्वाज समूह के बारे में बता रहे हैं| उनके समूह का नाम “सितारा”है इसमें 12 सदस्य हैं और सभी सदस्य मिलकर साप्ताहिक बैठक करती हैं| बैठक में गाँव की समस्या व समूह के सदस्यों की समस्याओं पर चर्चा की जाती है| यदि किसी के घर पर कोई समस्या है तो दूर करने का प्रयास करती हैं| गाँव में किसी के घर में दुखद कार्य होता है तो उनके घर पर कुछ पैसों की मदद करती हैं| समूह में सभी लोग पैसा जमा करती हैं और किसी सदस्य को जरूरत होने पर कम ब्याज पर पैसा देते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर पर बात कर जानकारी ले सकते हैं| संपर्क नंबर@782 8130134.

Posted on: Jan 29, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA INFORMATION SMUH SWA-SAHAYTA

सहकार रेडियो: विचार यात्रा : मानवता के नैसर्गिक गुण और वैयक्तिक संपत्ति- राहुल सांकृत्यायन स्वर-

“विचार यात्रा” में आज सुनिए महाविद्रोही और प्रकांड विद्वान राहुल सांकृत्यायन का उद्धरण; जिसमें वो वैयक्तिक संपत्ति को मानवता के नैसर्गिक गुणो को ख़त्म करने का ज़िम्मेदार बताते हैं। यह उद्धरण उनकी किताब “मानव समाज” से लिया गया है। आवाज़ है जयपुर, राजस्थान से साथी सुनीता की।
https://youtu.be/f3hAxKUav80

Posted on: Jan 16, 2022. Tags: SAHKAR RADIO

« View Newer Reports

View Older Reports »