समर्थन मूल्य पर बेचे गये धान के पैसे प्राप्त करने के लिये लाइन में खड़े किसानो की समस्या-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता किसानो की समस्या से अवगत करा रहे हैं| रमेश कुमार घोय, बीर सिंह, चैन सिंह और कई किसान बैंक में लाइन में लगे हैं, उनका कहना है कि समर्थन मूल्य पर धान बेचे थे जिसका पैसा लेने के लिये आये हैं| सुबह 7 बजे से आये हैं, भुगतान के लिये एक ही बैंक में व्यवस्था है| जिसके कारण बैंक में लम्बी लाइन में खड़ा होना पड़ता है| इस तरह से किसानो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं इसलिये वे अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत करा कर समस्या के निराकरण के लिये अपील कर रहे हैं| संपर्क नंबर@9993891275. जिला कलेक्टर@8458840000.

Posted on: Jan 01, 2022. Tags: AGRICULTURAL CG PAYMENT PROBLEM RAIAGADH RAJENDRA GUPTA

जर्जर भवन के सुधार के लिये अधिकारी ध्यान नहीं देते...

तमनार, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं, सहकारी भवन जो जगन्नाथ मंदिर के करीब है, जर्जर हालत में है कभी भी गिर सकता है, इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: कलेक्टर@8458840000, सरपंच@9755142258. संपर्क नंबर@9993891275.

Posted on: Dec 13, 2021. Tags: CG PROBLEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA

आहे नीलो सईलो प्रबलो मत्तो वारेनो...ओड़िया भजन-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ से कन्हैयालाल पड़ियारी एक ओड़िया भजन सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं, ” आहे नीलो सईलो प्रबलो मत्तो वारेनो ” | अपने संदेस रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|

Posted on: Dec 01, 2021. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI ODIA RAIGARH SONG

तूने जो लहू बहाया है सारी दुनिया को बचाया है...मसीह गीत

जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से छोटू चौहान एक मसीह गीत सुना रहे हैं:
तूने जो लहू बहाया है-
सारी दुनिया को बचाया है-
तेरा लहू बड़ी कीमती है प्रभु-
क्यूंकि उस लहू में जो ताकत है-
जिससे हम पाते हैं छुटकारा-
तूने जो लहू बहाया है...

Posted on: Nov 23, 2021. Tags: CG CHHOTU CHAUHAN RAIGARH SONG

स्तुति आराधना ऊपर जाती है...भक्ति गीत-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चंद्राकर एक गीत सुना रहे हैं:स्तुति आराधना ऊपर जाती है-
आशीष लेकर नीचे आती है-
प्रभु हमारा कितना महान-
देखो हमसे करता है प्यार-
हालेलू हाले लू या-
स्तुति आराधना ऊपर जाती है...

Posted on: Nov 13, 2021. Tags: ANMOL KUMAR CHANDRAKAR CG RAIPUR SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »