दादा हीरा मरकाम एक मूठी चावल महा कल्याण...गोंडवाना गीत
ग्राम-कटरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज मरकाम एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
दादा हीरा मरकाम एक मूठी चावल महा कल्याण-
सेवा-सेवा जय बड़ादेवा सेवा-सेवा-
लेवा गोंडवाना रतन के नाम-
10 करोड़ 35 लाखे राजनादगांवे-
जमा है अन्य बचत बैंक के नावे-
एक-एक मूठी मा यही गोंडवाना-
गोंडवाना राजे मा बन बो धन वाना-
समाज बरे करी कुछ गिर मिल के काम-
हमर बैंक हमर पैसा बड़ादेव के नाम...
Posted on: Sep 01, 2018. Tags: BILASPUR CG GONDWANA PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
हम लोगों ने मनरेगा में 2015-16 में काम किया था उसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं मिला है...
ग्राम पंचायत-कटरा, पोस्ट-बेलझरिया, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से चैनसिंह मरकाम और सुरेश बता रहे है कि मनरेगा के तहत समतलीकरण में 2015-16 में 4 दिन काम किये है रजिस्टर में 5 दिन का हाजरी लगाये है| 3 साल हो गया है लेकिन अभी तक मजदूरी भुगतान नहीं मिला है उसके लिए रोजगार सहायक को जानकारी दिया लेकिन आज तक नही मिला है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर उनका मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@07752223644, सरपंच@7697507040, रोजगार सहायक@9575270648, डाकिया@8462000920, C.E.O.@7693915855. पतराज मरकाम@8959903256.
Posted on: Aug 31, 2018. Tags: BILASPUR CG CHHATTISGARH NREGA PATRAJ MARKAM PAYMENT SONG VICTIMS REGISTER
9 अगस्त 2018 दिन गुरूवार, विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम के लिए निमंत्रण -
ग्राम पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे है कि 9 अगस्त 2018, दिन गुरूवार को पेंड्रा से 12 किलोमीटर दूर धनपुर धोभर जगह में देबी चौरा के सामने विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम रखा गया है, जिसमे अपने सामूहिक समस्याओं और उनका निवारण कैसे किया जा सकता है इस पर चर्चा होगी, रात्रि जागरण हेतु गोंडवाना के प्रमुख कलाकार भानु रंगीला द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा जिसके लिए वे सभी श्रोताओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रित कर रहे हैं : संपर्क नम्बर@8085693745.
Posted on: Aug 04, 2018. Tags: BILASPUR CULTURE PATRAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
हैंडपंप खराब है, नाले से पीने का पानी लाते हैं,आवेदन का कोई असर नही, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-आमाडांड, ब्लाक-खड़गवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सुखलाल, बता रहे हैं, गांव के नवापारा वार्ड नंबर 6 में 2 हैंडपंप है जिसमे एक हैंडपंप डेढ़ महीने से और दूसरा 1 महीने से खराब है, इसके लिए वे ग्राम पंचायत, जनपद, PHE में आवेदन किए, लेकिन कोई कारवाही नही हो रही है, लोग नाले का पानी पीते हैं जिसमे कचरा है, बार-बार साफ करना होता है, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर मदद करें :
सचिव@9926125395, सरपंच@7697682443, PHE@9977210431. संपर्क@8224888232.
Posted on: Jul 13, 2018. Tags: HANDPUMP HINDI PATRAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our handpump got repaired after recording message on CGnet, thanks...
ग्राम पंचायत-आमाडांड, ब्लाक-खडगंवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से लालबहादुर सिंह बता रहे हैं, मोहल्ला नवापारा वार्ड क्रमांक 6 में करीब डेढ़ महीने से 2 हैंडपंप खराब थे, जिसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत, PHE विभाग में आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी, तब उन्होने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड किया जिसके बाद कर्मचारी एक हैंडपंप बना दिए हैं, एक नही बना है, लेकिन लोगो पानी की सुविधा हो गई है वे खुश हैं, इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिनकी मदद से मोहल्ले का खराब हैंडपंप बन गया है | पतराज मरकाम @8085693745.
