नहीं तोसे रो बरसाना...गीत-
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड्वारी, जिला-निमाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनोज कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
नहीं तोसे रो बरसाना-
बो महिना अंदर में बीते-
महीना पालना मा झूले-
फूल से ये मुस्काने-
नहीं तो सिरों वही जाना... (AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: MANOJ KUSWAHA MP NIMARI SONG VICTIMS REGISTER
धान और मक्का की खेती करते हैं, वर्ष में लाख रुपये तक कमाई हो जाती है...
ग्राम-बांदे, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनोज पोटाई बता रहे हैं वे कृषक है, धान और मक्का की खेती करते हैं, मक्का की फसल तैयार होने में लगभग 5 माह का समय लगता है, 4 एक्कड़ भूमि पर मक्का लगाते हैं, इसके लिये पानी का साधन होना आवश्यक है और उनके पास इसके लिये बोर की सुविधा है, जिससे खेती कर पाते हैं, प्रतिवर्ष खेती करते हैं, लगभग 130 क्विंटल उपज प्राप्त करते हैं, जिसे व्यपारियों को बेचकर 40 हजार लागत लगाकर लगभग 1 लाख 20 हजार तक की कमाई हो जाती है, बाजार मूल्य पर लाभ तय होता है| (AR)
Posted on: Jun 19, 2020. Tags: CG KANKER MANOJ POTAI SONG STORY VICTIMS REGISTER
गर्मी के मौसम में टपके पसीना...कविता-
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-निमाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनोज कुसवाहा एक कविता सुना रहे हैं:
गर्मी के मौसम में टपके पसीना-
धरती है प्यासी-
अम्बर है पानी बिना-
सुबह का मौषम मन को भाया-
संध्या के मौषम में दिल को रिझाया-
दोपरिहा के मौषम में सभी को दुखाया... (AR)
Posted on: Jun 16, 2020. Tags: MANOJ KUSWAHA MP NIMADI POEM SONG VICTIMS REGISTER
सामुदायिक वनाधिकार ग्रामसभा की जगह वन प्रबंधन समिति को दिया जा रहा, आपत्ति पर ध्यान नहीं...
ग्राम-दक्कोटोला, पोस्ट-चिलहाटी, तहसील-अम्बागढ़ चौकी, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जयदेव मोरले बता रहे हैं, वनाधिकार अधिनियम के अनुसार गाँव के सीमा क्षेत्र के जितने भी वन हैं उसका संरक्षण और प्रबंधन और उसके उपयोग का अधिकार गाँव को दिया गया है, जिले में 261 सामुदायिक वनाधिकार प्रमाण पत्र दिये गये हैं लेकिन ग्राम सभा को जो क़ानूनी अधिकार मिलना था वो संयुक्त वन प्रबंधन समिति, वन समिति, अध्यक्ष वन प्रबंधन समिति आदि के नाम से मिला है, हर जगह अलग अलग नाम से ये अधिकार दिये गये हैं, इस संबंध में कलेक्टर के पास टाइटल सुधार के लिये दो वर्ष पूर्व आवेदन किया है, लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रही है| संपर्क नंबर@6263816415. (AR)
Posted on: Jun 16, 2020. Tags: CG FOREST RIGHTS JAYDEV MOHRALE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER
अधिक ग्रामीण बच्चे ऑनलाइन शिक्षा में नहीं जुड़ पा रहे, यदि जल्दी स्कूल खुल जाये तो अच्छा होगा...
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से एन जे ढाकरे जी बता रही हैं कि ये गवरमेंट हॉस्टल स्कूल कोठी में 4 वर्ष से सुप्रिटेनडेंट के पद पर हैं गर्ल्स हॉस्टल को देखती है इनके हॉस्टल में 65 छात्राएँ हैं ये 1 से 10 कक्षा के बच्चों को पढ़ाते हैं और इसके अलावा बच्चों की जरुरते पूरी करना उन्हें मार्ग दर्शन कराना अभी जैसे स्कूल बंद है तो शासन ऑन लाईन पढाई शुरु किये हैं तो कुछ बच्चों के पास मोबाईल फोन न होने के कारण पढाई पूरा नहीं हो पाता यदि कुछ दिन देखने के बाद स्कूल खुल जाये तो अच्छा होता, शायद पहले बड़ी कक्षाओं जैसे 10 वीं को पहले शुरू किया जाए जिससे उनका कोर्स पूरा हो सके :(169809) CS
