गेंदा हजारी के फूलवा हो मोहे निको न लागय...विवाह गीत

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक विवाह गीत सुना रही हैं :
गेंदा हजारी के फूलवा हो मोहे निको न लागय-
मायके के निको लागे बाग़ बगीचा-
ससुरे के भरी फूल बगिया हो मोहे निको न लागय-
मायके के निको लागे टुटही झोपडिया-
ससुरे की महल अटरिया हो मोहे निको न लागय-
मायके के निको लागे भैया भतिजवा-
ससुरे के छोटे देवरवा हो मोहे निको न लागय...

Posted on: Oct 29, 2017. Tags: MANDAKANI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

भय प्रकट कृपाला दिन दयाला यसुमती के हितकारी...भजन गीत

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक भजन सुना रही हैं:
भय प्रकट कृपाला दिन दयाला यसुमती के हितकारी-
हर्षित महतारी मुनि मन हारी मोहन मदन मुरारी-
कंसासुर जाना अति भय माना, पूतना भेगी पठाई-
सो मन मुसकाई हर्षित धाई गई जहाँ से आई-
तंही नजर बचाई ह्रदय लगाई पायो धार मुख दीने-
तब कृष्ण कन्हाई मन मुस्काई प्राण तस्यो हर लीन...

Posted on: Oct 28, 2017. Tags: MANDAKANI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

लक्ष्मण लिए बान रामा हिरनिया मारै...विवाह गीत

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकिनी मिश्रा एक विवाह गीत सुना रहे हैं:
लक्ष्मण लिए बान रामा हिरनिया मारै-
जाए हिरानियां बाग विच बोली-
फुलवन के उठी रामा हिरनियाँ मारै-
जाए हिरनियाँ ताल विच बोली-
पत्थर के उठी रामा हिरनियाँ मारै-
जाए हिरनियाँ कुआ विच बोली-
ढ़ीमरिन के उठी राम हिरनियाँ मारै...

Posted on: Oct 27, 2017. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

ससुराल में जाके बन्नी नईहर न भूल जाना...विवाह गीत

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक विवाह गीत सुना रही है:
ससुराल में जाके बन्नी नईहर न भूल जाना-
ससुरा का प्यार पाके पापा न भूल जाना-
जेठा का प्यार पाके चाचा न भूल जाना-
देवरा का प्यार पाके भैया न भूल जाना...

Posted on: Oct 26, 2017. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

घूमे-घूमे मलाल मसाल भवानी तोरे मंदिर म...देवी गीत -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से मन्दाकिनी मिश्रा एक देवी गीत सुना रही है:
घूमे-घूमे मलाल मसाल भवानी तोरे मंदिर म-
माते मैया जी को बिंदी सो है टीका करे बहार-
मैया टीका करे है बहार रे भवानी मैया तोरे मंदिर म-
कान मैया जी को झूमक सो है कुंडल करे बहार-
मैया कुंडल करे है बहार रे भवानी मैया तोरे मंदिर म-
घूमे-घूमे मलाल मसाल भवानी तोरे मंदिर म...

Posted on: Oct 24, 2017. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »