छ: दिवसीय कोया पुनेम गोंडी धर्म दर्शन कार्यक्रम चल रहा है...

ग्राम-शिवपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से बाबू धुर्वे बता रहा है कोरिया छत्तीसगढ़ में कोया पुनेम 6 दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है. गोंडी धर्म दर्शन के अनुसार कोया पुनेम छ: दिवसीय कार्यक्रम जिला कोरिया के ग्राम शिवपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समस्त गोंड आदिवासी समाज कोया गोंडी धर्म दर्शन करने पहुंचे। जिले के समस्त आदिवासी वर्ग और कोया पुनेम धर्म दर्शन करने को माता बहनों बच्चे बूढ़े बुजुर्ग महिला अधिकारी कर्मचारी गण के साथ गोंड समाज महासभा दमोह एवं गोंड़वाना कर्मचारी अधिकारी संघ दमोह के समस्त पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में लोग पहुंचे और धर्म लाभ अर्जित किया किया जा रहा है जो सीजीनेट स्वर के माध्यम से यह बात सुन कर और भी लोग भाग लेकर इस कार्यक्रम का आनन्द या लाभ उठे सके.

Posted on: Oct 04, 2019. Tags: BABU DHURWE KORIYA CG SONG VICTIMS REGISTER

भजन : मोर शिवा भोला गा आजा मोर जिन्दगी ला संवार...

ग्राम पंचायत बेलबहरा,पोस्ट कोड़ा ,ब्लाक खडगवां जिला कोरिया (छत्तीसगढ़ ) से भगवान सिंग एक शिव भजन सुना रहे हैं :
मोर शिवा भोला गा आजा मोर जिन्दगी ला संवार दे-
करा थों गोहार भोला दया देवे मोला दया देवे मोला-
करा थों मै शिवा चर्चा नई तो लागे खर्चा-
मोर शिवा भोला गा आजा मोर दरस ला दिखा दे-
पहले मै शिवा चर्चा गावत रैथों गाना गावत रैथों गाना-
सेवा चर्चा भजन के बने हों दीवाना-
शिवा भोला गा आजा मोर जिन्दगी ला संवार दे-
हरिन्द्र भईया नीलम दीदी सबो भईया आवा-
गोर भाई बहिनीमन सबो दया पावा-
मोर शिवा भोला गा आजा मोर जिन्दगी ला संवार दे...

Posted on: Sep 05, 2019. Tags: BHAGWAN SING TEKAM CG KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

2017 में वन विभाग में काम किये थे, काम का पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-

ग्राम-नेवारी बहरा, पंचायत-कटकोना, तहसील, ब्लाक-खड़गवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से राम कुमार बता रहे हैं| उन्होंने 2017 में वन विभाग में 39 दिन काम किया था| उनके साथ जगतपाल सिंग 4 दिन, राजकुमारी 5 दिन, कौशिल्या 04 दिन काम किये हैं| जिसका पैसा आज तक नहीं मिला है| आवेदन करने पर अधिकारी गुमराह कर रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें : राम कुमार@7489574020. डिप्टी रेंजर@8461055114, फारेस्ट गार्ड@8770561193, 9993846498.

Posted on: Jul 14, 2019. Tags: CG KORIYA PATRAJ MARKAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वसहायता समूह द्वारा बनाये इंटो को जप्त कर, वन अधिकारी पैसे वसूल रहे हैं...मदद की अपील-

ग्राम-सकडा, ब्लाक-खड़गवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पुतरी बाई, पूजा, बेरा बाई, फूल कुवार, श्याम कुवार और इतूला बाई बता रहे हैं| 24 फरवरी 2018 को स्वरोगार शुरू करने के लिये बैंक द्वारा कर्ज देने और काम शुरू करने के लिये कैम्प लगाया गया था| जिसमे गांव के मुखिया और आये अधिकारी शामिल हुये| अधिकारियों के सुझाव पर उन्होंने जंगो दाई के नाम से बैंक से लोन लेकर एक महिला स्वसहायता समूह शुरू किया है| जिसमे वे ईँट बनाने का काम करती हैं| कैम्प में आये अधिकारियों का कहना था| इसके लिये आप कही से भी लकड़ी की व्यवस्था कर सकते हैं| लेकिन ईंट बनाने के बाद वन विभाग अधिकारी ने उनके बनाये ईंट को जप्त कर लिया| और 5000 रुपये की मांग कर रहे हैं| उन्होंने गांव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर उनकी समस्या को हल करने में मदद करें : SDM@8827150100, कलेक्टर@9425582003, सचिव@9131399949, वन अधिकारी@8770561193, (कैम्प में शामिल अधिकारी) राजकुमार@7747861186, अन्ना मंडाव@84358980, शिवा@9440485403. संपर्क नंबर@9174439346.

Posted on: Jun 09, 2019. Tags: CG KORIYA PATRAJ MARKAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

Impact : बिजली ट्रांसफार्मर 2017 में चोरी हुआ था, रिकॉर्ड करने के समस्या हल हो गया...

मोहारीपारा, पंचायत-बेलबहरा वार्ड 7, तहसील-खडगवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली लगा था और लगने के बाद बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था 2017 में उसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास आवेदन भी किये थे| धरना प्रदर्शन भी किये थे पर कोई सुन नहीं रहे थे तो उन्होंने 4-5 महिना पहले सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये| जिसके बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से बिजली का ट्रांसफार्मर लग गया है और वे लोग खुश है| इसलिए सीजीनेट के साथियों को और बिजली विभाग के अधिकारियो को धन्यवाद रहे है|जिन्होंने उनकी मदद की...

Posted on: Feb 12, 2019. Tags: CG IMPACT KORIYA PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »