एक बोरिंग से पर्याप्त पानी नहीं मिलता है, दूसरा बोरिंग सुधरवाने में मदद करें...

ग्राम-पेंदाकुर्ती, पंचायत-मनिकोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से कवासी देवा बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या है, दो बोरिंग लगा है जिसमे एक ख़राब हो गया है| लोग एक नल से पानी उपयोग करते हैं| लोगो को पर्याप्त पानी नहीं मिल पता है| जिसके कारण दिक्कत होती है| इसलिये कवासी देवा सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406146692. (188056)

Posted on: May 17, 2021. Tags: CG KAWASI DEVA PROBLEM SUKMA WATER

पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम में सभी लोग आये, फिर हमें भी आना पड़ा,

ग्राम-सदेदायें, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से बासमती कवासी बता रही हैं उनके परिवार में 3 लोग हैं, सलवा जुडूम में वे लोग अपना गांव छोकर बीजापुर जेलवाडा शिविर में आकर रह रहे हैं, उन्हें सरकार के तरफ से कोई मदद नही मिला हैं, मदद न मिलने के कारण बाहरबनी मजदूरी के अपना जीवन यापन करतें हैं, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7893195690. GT

Posted on: May 01, 2021. Tags: BASMATI KAWASI BIJAPUR CG DISPLACED POLICE VICTIMS VICTIMS REGISTER

मेरा राशन कार्ड नहीं बना है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती है, कृपया मदद करें...

जेलवाडा शिविर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से मोनिका मरावी साथ में मुनिया कवासी बता रहे हैं कि 2005 में सलवा जुडूम के कारण तुलनार गांव छोड़कर जेलवाडा शिविर में आकर रह रहे हैं| उनका राशनकार्ड नही बना है, मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं| इसके लिए उन्होंने नगर पालिका में आनेदन किया है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर राशनकार्ड बनवाने में मदद करें : नगरपालिका का संपर्क@6260414371, नगर पालिका अध्यक्ष@6260714410, संपर्क@9770731762.

Posted on: Mar 08, 2021. Tags: BIJAPUR CG MUNIYA KAWASI RATION CARD PROBLEM

हमारे मोहल्ले में किसी का राशनकार्ड नही बना योजनाओं का कोई लाभ नही ले पा रहे हैं, कृपया मदद करे...

पंचायत-डीलमिली के आश्रित मोहल्ला (डिगामा पारा) विकासखंड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समारू राम कवासी राशनकार्ड नही बनाने की समस्या बता रहें हैं, जिसकी वजह से अन्य सरकारी योजनायें का लाभ नही उठा पाते हैं, जो की ग्रामीण बहुत परेशान हैं बता रहें हैं राशनकार्ड की समस्या को लेकर जिलाकार्यलय तथा ब्लाक स्तर में भी जा कर आवेदन किये किन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से निवेदन कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों पर फ़ोन कर राशनकार्ड बनवाने में सहयोग करें:सरपंच@9131452869, सचिव@7898718409, CEO@8959993222

Posted on: Oct 11, 2020. Tags: BATSAR CG DARBHA PROBLEM RATION CARD SMARURAM KAWASI

किसान स्वर - हम आदिवासी धान उगाते हैं और पैसे के लिए जंगल से महुआ, जोंदरा, तेंदू बेचते हैं...

सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-गदापाल, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से महेंद्र उइके के साथ में गाँव के साथी योगाराम कवासी हैं जो खेती करते है और उसके बारे में बता रहे हैं. वे कह रहे हैं कि उनके यहाँ खेती में धान, कोसरा, जोंदरा आदि उगाते है | इनके यहाँ धान एक हेक्टेयर में 30 क्विंटल तक हो जाता है. दलहन की फसल इनके यहाँ नहीं होता है ये लोग इसे बाजार से खरीदकर लाकर खाते है और अधिकतर उड़द दाल खाते हैं | इनके गाँव में 1200 जनसँख्या है, ये लोग घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए जंगल से महुआ, जोंदरा, तेंदू, बिलवा आदि बेचकर अपना जीवन यापन करते है| ये कुछ अतिरिक्त बचा धान भी बेचते हैं | महेंद्र उइके@9575256339

Posted on: Oct 24, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER YOGARAM KAWASI DANTEWADA

« View Newer Reports

View Older Reports »