गाँव के जंगल से गिद्ध विलुप्त होने की कहानी...

ग्राम-मोदे, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनोज कुमार पटेल बता रहे हैं कि उनके गाँव में पहले बहुत गिद्ध हुआ करते थे, अब गाँव में गिद्ध नहीं दिखते| पहले गाँव में यदि कोई जानवर मर जाए तो गिद्ध दिख जाया करते थे, उन्हें देख बच्चे भी बहुत आनंद लिया करते थे| अब गिद्ध विलुप्त हो गये हैं, कीटनाशकों के ज्यादा उपयोग से वे विलुप्त हो गये साथ-साथ कई जानवर भी विलुप्त हो गये| अब जंगलों में केवल भालू और बंदर ही दीखते हैं| हो सकता है शिकारियों के कारण जानवर जंगलों से विलुप्त हो रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क @9479070321, 6268684544.

Posted on: Nov 11, 2021. Tags: CG CULTRAL STORY KANKER MANOJ KUMAR PATEL

पीडितो का रजिस्टर : मुझे नक्सली समझकर जेल ले गये, 3 महीने तक जेल में था, कोई मदद नहीं मिली...

ग्राम-बुसकी, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मसीहराम उसेण्डी बता रहे हैं कि 2008 में पुलिस वाले घर से उठाकर ले गए और नक्सली केश बता कर जेल में डाल दिए, तीन महिना जेल में था| फिर जमानत करा दिराए परिवार वाले, 20 से 25 वर्ष की उम्र में फिर 2013 में फिर से जेल हुआ| एक साल 6 दिन जेल में था, घर में परिवार वाले भी बहुत परेशानी में थे| पिताजी भी बीमार था, बच्चे और पत्नी घर में थे|

Posted on: Nov 06, 2021. Tags: CG KANKER MASIHRAM USENDI VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: मुझे पुलिस ने जेल में नक्सली के नाम पर डाल दिया था, परिवार बहुत दुखी था

ग्राम-सोडे, पंचायत-हिन्दूबिनापाल, पोस्ट-सिकसोड, तहसील-अन्तःगढ़, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से राम चरण आचला बता रहे हैं कि उन्हें पुलिस वालों ने नक्सली समझकर जेल में भेज दिया था| वे कोर्ट से केश लड़ के जीते और बरी हुए, जब वे जेल में थे तब घर की हालात बहुत ही खाराब था, यहाँ-वहां से पैसे इकट्ठा करके वकील को दे रहे थे| आज भी बहुत गरीबी है सरकार उन्हें कोई मदद नही कर रहा है| वे चाहते हैं सरकार उन्हें मदद करे, जिससे अपने परिवार को चला सके| सम्पर्क नम्बर@7587145102.

Posted on: Oct 28, 2021. Tags: CG KANKER MAOIST RAM CHARAN VICTIM VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: 3 लोगों की हत्या, मुझे जान से मारने की धमकी, घर छोड़ कर भागना पड़ा...

सुकरो वड्डे, ग्राम कटगांव, जिला कांकेर, छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं कि नक्सलियों ने उनके गांव के 3 लोगों की हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद वे पलायन कर झारखट्टा में रह रहे हैं। उनके परिवार में 5 सदस्य हैं। उन्हें सरकार की तरफ से कोई सहायता नहीं मिली है। वे जीवन यापन करने के लिए सरकार से एक जमीन की अपेक्षा करते हैं। संपर्क नंबर- 7646978529

Posted on: Oct 27, 2021. Tags: JHARKHATTA KANKER KATGAON MAOIST VICTIM SUKRO WADDE VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: मेरे पिता और चाचा को नक्सलियों ने मार दिया, सरकार से कोई मदद नहीं मिली

सीमा ध्रुव, जो कि भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर, छत्तीसगढ़ में रहती हैं, बता रही हैं कि नक्सलियों द्वारा इनके पिता और चाचा को मारा गया था। जिसके बाद वे लोग गांव छोड़ कर भागना पड़ा। उन्हें सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। उनके परिवार में 10 सदस्य हैं। उनकी मांग है कि उन्हें अपने परिवार के भरण पोषण के लिए एक नौकरी और घर बनाने के लिए जमीन मिलनी चाहिए। संपर्क नंबर@8103800614

Posted on: Oct 27, 2021. Tags: BHANUPRATAPUR CG JOB KANKER MAOIST VICTIM SEEMA DHRUW VICTIM REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »