गाँव में बिजली नहीं है, रात मे जहरीले जीव घर में आ जाते हैं...
दोंदर कॉलोनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी देवी बता रही हैं उनके गाँव में लाईट की समस्या है, उनके घर में 3 दिन से जहरीला जीव पड़ा है जिसके डर से वे घर में नहीं जा पा रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं की दिये नंबरों पर बात कर बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9170547851. JE@8359747681, कलेक्टर@9754859545. (AR)
Posted on: Jun 19, 2020. Tags: ELECTRICITY MP PROBLEM RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER
21 सालों से इस गाँव में रह रहें है बिजली विभाग से बिजली के लिए आवेदन किया पर कोई सुनवाई नही...
ग्राम-निम्मलगुडेम, पंचायत-बट्टीपलि, ब्लॉक-करकागुड़ेम, जिला भद्रादी कोठागुड़म (तेलंगाना) से मडकम राजु अपनी दोरला गोंडी में बता रहे है कि इस गाँव में करीब 21 साल से रह रहें है पर उनके गाँव बिजली नही है | इस विषय पर ग्राम पंचायत में सरपंच को आवेदन दिए गये है परन्तु किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं किये गाँव में लगभग 16 परिवारों की संख्या है उनका कहना है बिजली नही होने के कारण बहुत ही दिक्कतें होती है | इसलिए सीजीनेट सुनने साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारियों स बात कर बिजली लगवाने में मदद करें. संपर्क@9515714208. सरपंच@9515653152. MRO@9440185584. PO@9490957005. NM
Posted on: Jun 18, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA ELECTRICITY PROBLEM MADAKAM RAJU
गाँव में बिजली है पर पोल कम लगे है, सही से बिजली नहीं आती है, अक्सर लाइट डिम रहती है...
ग्राम कुस्परी, तहसील-चुरहट, थाना-कवर्जी, ब्लॉक और जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से श्याम बहादुर पटेल बता रहे हैं, उनके गाँव में बिजली तो है पर पोल कम लगे हैं, लाईट सही से नहीं आता है अक्सर वोल्टेज काम रहता है लाइट डिम रहती है , जिसके कारण समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच रामकली पटेल@9630616861. संपर्क नंबर@9752254932. (AR)
Posted on: Jun 16, 2020. Tags: ELECTRICITY MP PROBLEM SHYAM BAHADUR SIDHI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे वार्ड में 6 घर है 30 वर्षों से बसे है,अभी तक बिजली नहीं लगा है..मदद करें
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से रम्मी प्रकाश पुंगाटी उर्सिला और लालसू जूरू गुम्मा बता रहे कि भामरागड वार्ड नम्बर 10 में 6 मकान हैं यहां 30 वर्ष से बसे हुए हैं यहां पर अभी तक बिजली नहीं लगा है बिजली न होने से बच्चो को पढने-लिखने में दिक्कत होता है बारिश के समय जहरीले जीव-जन्तुओं का डर बना रहता है यहां बिजली लगवाने के लिए कई बार नगर पंचायत व् तहसील में आवेदन लगाये पर कोई सुनवाई नहीं हुआ ऊपर से बिजली लगाने के लिए पैसा मागते हैं इस लिए सी जी नेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारीयों से बात करके हमारे यहां बिजली लगवाने में मदद करें|संपर्क नंबर लालसू जूरू @7588706279 वनीता गम्मा @9421055632 विधुत विभाग @9420264548 जिला कलेक्टर @07132222001(169654) CS
Posted on: Jun 13, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH ELECTRICITY PROBLEM RAMMI PRKASH URSILA LALSU JUURU
शहर में रहते हैं पर हमारे घरों में 30 वर्षों से बिजली नहीं, आवेदन लगाने पर भी कोई नहीं सुनते...
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से विमला बाई,संगीता और जोरू चुक्कू महुदा अपनी समस्या सुरेश कुमार को बता रहे हैं कि भामरागड वार्ड नंबर 3 में 15 मकान हैं 30 वर्षो से बसे हैं पर इन घरों में बिजली नहीं है बिजली न होने से बहुत सारी दिक्कते होती है इसके लिए कई बार नगर पंचायत और तहसील ऑफिस में आवेदन लगाया पर कोई सुनवाई नहीं हुआ इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके बिजली लगवाने में मदद करें संपर्क नंबर@7588676997 विद्युत विभाग@9420264548 नगर परिषद CEO@8554070300 जिला कलेक्टर@07132222001(169426) CS
