हमारी समस्या समाधान केवल हमारे पास है...सुविचार

ग्राम-चरगांव, पंचायत-भैंसवाही, तहसील-डिंडोरी, (मध्यप्रदेश) से अंजली सोनवानी एक सुविचार सुना रही हैं:
मंजिल की तरफ बढ़ते रहो जो दिल कहे उसी राह चुनते रहो-
पीछे वाले को आगे न जाने दो जो आगे हैं उनसे आगे निकलो-
तभी एक अच्छे इंसान बनोगे-
हमेशा दूसरों के सफलता के बारे में जानने के वजाय-
खुद की सफलता पर काम करना चाहिए-
हमारी समस्या समाधान केवल हमारे पास है-
दूसरों के पास केवल सुझाव है...

Posted on: May 26, 2019. Tags: ANJLI SONVANI DINDORI MP SONG THOUGHT VICTIMS REGISTER

ग्रीन ग्लोरी मदद प्रणाली गाँव के गरीबों की मदद करती है...

ब्लाक-समनापुर, जिला-डिंडोरी, (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार के साथ निलेश भरत, सुग्रीम पडवार बता रहे हैं कि ये ग्रीन ग्लोरी मदद प्रणाली गाँव के गरीबों की मदद करती है, जिनकी आर्थिक स्थिति में अब तक कोई सुधार नही हुआ है| उनको यह मदद पैसा मनीआर्डर द्वारा भेजती है, उनका कहना है कि अब तक कई लोगों ने इसमें जुड़कर लाभान्वित हुए है, यह मदद उन्हें वापस नही करनी पड़ती है| अधिक जानकारी के लिए निलेश भरत@9172053280, श्रीमती सुग्रीम पडवार@8103365277, व्हाट्सऐप नम्बर@9702014864.

Posted on: May 18, 2019. Tags: DINDORI MP SAMNAPUR SANTOSHKUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

कोई भी आवेदन पत्र भरने से पहले उसे अच्छे से निरिक्षण जरुर करिये...

ग्राम-बरखेडा, पोस्ट-डिंडौरी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से अयोध्या प्रसाद बता रहे हैं कि ग्रामीण विकास संस्थान दिल्ली से एक आवेदन फॉर्म निकला था | फॉर्म ऑफ लाइन था | जिसमे प्रतिशत के आधार पर भर्ती होनी थी | जिसे उन्होंने समाचार पत्र से चेक किया | सही है या नहीं | उसके बाद आवेदन किया | मैरिट लिस्ट में उनका नाम आया | उसके बाद उन्हें कभी रजिस्ट्रेसन शुल्क तो कभी बीमा शुल्क के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवाये गए लेकिन उनका ज्वाईनिक लेटर नहीं आया | इसलिए वे सभी को ये संदेश देना चाहते हैं कि इस तरह यदि कोई आवेदन फॉर्म आते हैं तो उसे अच्छे से चेक कर लें, क्यों ऐसे बहोत लोग हैं जो ठगने के ताक में रहते हैं और पुलिश भी उनका कुछ नहीं कर पाती | अयोध्या प्रसाद@8889547762.

Posted on: Jan 30, 2019. Tags: AWARENESS AYODHAYA PRASAD DINDORI MP SONG VICTIMS REGISTER

22 villages will be submerged by dam in nearby district...

Amar Maravi traveling with CGnet Swara Citizen Journalism Awareness Yatra( tour) has reached Chhidgaon village in Jalegaon panchayat near Amarpur in Dindori district in Madhya Pradesh where villagers tell him that 23 villages are going to be submerged by a proposed dam in nearby Mandla district. They have requested Collector a year back but are waiting for any help. you are requested to call Collector@9425163426, and 07644234600, to help villagers. Amar@7725876445.

Posted on: Jan 30, 2019. Tags: AMARPUR AMAR MARAVI DINDORI MP SONG VICTIMS REGISTER

लोग 2-3किमी दूर नदी (घाट) से पानी लाते हैं, गाँव के हैंडपंप सूख गये हैं समस्या होती है...कृपया मदद करें

ग्राम-लालपुर, ब्लॉक-बजाग, जिला-डिंडोरी, (मध्य प्रदेश) से शताली के साथ सुमन परस्ते और रुक्मिणी तेंदू बता रहे हैं | कि लालपुर में पीने के पानी की बहुत समस्या है, लोग 2-3किमी दूर नदी (घाट) से पानी लाते हैं, गाँव में जो हैंडपंप हैं, उसमें भी पानी सूख गया है| और कुछ दूर खेतों में कुँए हैं, लेकिन उसमें भी साफ़ पानी उपलब्ध नहीं है| बिजली की भी बहुत समस्या है| लोग बिजली-पानी की मांग के लिए भोपाल तक गये | लेकिन 5 साल से अधिक हो रहे हैं, समस्या जस की तस बनी हुई है| तो साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच@08084950449.

Posted on: Jan 25, 2019. Tags: BAJAG DINDORI MP SHATALI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »