स्वास्थ्य स्वर : रक्त विकारो को दूर करने का घरेलु नुस्खा-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा रक्त विकार से होने वाले समस्या, चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं| 2 तोला मुनक्का को एक गिलास पानी में भिगोकर रात को रख दें| सुबह उसे मिसलकर 5 ग्राम त्रिफला के साथ पीने से लाभ हो सकता है| दूसरा बर के 25 ग्राम कोमल अंकुरों को पीसकर उसमे बराबर मात्रा में बकरी का दूध और पानी मिलाकर उबालकर छानकर सेवन करें| लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jul 23, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दाद बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़ी) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा दाद की बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पवार या चक्रमर्द के बीज को लेकर उसका चूर्ण बना लें| उसे दही का पानी या नीबू के रस में मिलाकर लगायें| दूसरा तुलसी के पत्ते का रस और नीबू का रस मिलाकर लगाने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jul 22, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : प्याज के गुण और लाभ-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा प्याज के गुण और लाभ बता रहे हैं| प्याज वात नाशक होता है, पाचक होता है| प्याज का 10 ml ताजा रस दिन तीन बार लगातार तीन महीने तक सेवन करने से पथरी में लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jul 21, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : हाजमा चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा हाजमा चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| त्रिफला आधा पाव, सौंफ 50 ग्राम, जीरा 50 ग्राम, सफ़ेद नमक और काला नमक दो तोला, नौसादक और हींग आवश्यकतानुसार लें| सभी पीसकर चूर्ण बना लें| भोजन के बाद थोड़ा सा चूर्ण सेवन करें| लाभ हो सकता है| गरिष्ठ, मसालेदार भोजन का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jul 15, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गर्भ धारण नहीं होने की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगे, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा महिलाओं के गर्भ धारण नहीं होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| शिवलिंगी के 9-9 बीज को दूध या पानी में घोलकर सुबह खाली पेट मासिक धर्म के पांचवे दिन से 4 दिन तक लगातार लेना है| इससे लाभ हो सकता है| दूसरा दूध के साथ जीरा की जड़, बीज या पत्तो का एक तोला चूर्ण लेकर| उपयोग करें| संबंधित जानकारी के लिये संपर्क करें : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
